गाजियाबाद में करंट लगने से मासूम की मौत:कूलर में उतरे करंट से गई जान, परिवार में मचा कोहराम
मोदीनगर के गांव कादराबाद में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। सुबह करीब 7 बजे कूलर में उतरे करंट की चपेट में आने से 2 साल के बच्चे की मौत हो गई। श्याम मोहन के 2 वर्षीय पुत्र प्रिंस घर के आंगन में खेल रहा था। खेलते-खेलते वह कूलर के पास पहुंच गया। जैसे ही उसने कूलर को छुआ, करंट लगने से वह झुलस गया। परिजनों ने तुरंत कूलर का स्विच बंद किया और बच्चे को स्थानीय अस्पताल ले गए। डॉक्टरों ने प्रिंस को मृत घोषित कर दिया। परिवार ने बताया कि रात को कूलर चलाया गया था। उन्हें नहीं पता था कि कूलर में करंट उतर रहा है। इस घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। आसपास के लोग परिवार को सांत्वना देने पहुंच रहे हैं।
