नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार:हरदोई में पॉक्सो एक्ट के तहत पुलिस ने 24 घंटे में की कार्रवाई

हरदोई के थाना सांडी क्षेत्र में नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना 22 मई 2025 की है। पीड़िता की मां ने थाना सांडी में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि ग्राम नोनखारा निवासी कुलदीप पुत्र रामप्रताप ने उनकी नाबालिग पुत्री के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने तत्काल मुकदमा संख्या 254/25 दर्ज किया। आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 64(1), 351(3), 333 बीएनएस और 3/4 पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। थाना सांडी के थानाध्यक्ष कौशल किशोर यादव और कांस्टेबल सतीश कुमार की टीम ने आरोपी कुलदीप को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस प्रशासन ने कहा है कि ऐसे मामलों में कड़ी कार्रवाई की जाएगी। आरोपी के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही जारी है।

May 24, 2025 - 17:07
 0