नोएडा में नशे में युवक ने काटा अपना प्राइवेट पार्ट:गंभीर हालत में दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती, कमरे में महिला थी मौजूद

थाना सेक्टर-58 क्षेत्र स्थित गांव बिशनपुरा में शनिवार देर रात एक युवक ने नशे में अपना प्राइवेट पार्ट कैंची से काट दिया। सूचना पर पुलिस पहुंची तो युवक के साथ कमरे में एक महिला भी थी। युवक को नजदीक के अस्पताल ले गई, जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में उसका उपचार चल रहा है। पुलिस के मुताबिक, मूलरूप से बिहार के खगड़िया जिले का रहने वाला 23 साल के युवक गांव बिशनपुरा में किराए के कमरे में रहता है। उसके साथ 30 साल महिला भी रहती है। शनिवार देर रात सूचना मिली कि एक युवक नशे में है और उसने कैंची से अपना प्राइवेट पार्ट काट लिया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। दो साल से लिवइन में है महिला पुलिस को महिला ने बताया कि वह पिछले दो साल से लिवइन में रह रहे हैं। महिला का एक व्यक्ति से विवाह हो चुका है। उसने पति को छोड़ दिया और अब वह इस युवक के साथ रह रही है। युवक मजदूरी करता है, लेकिन नशे का आदी है। युवक ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उसने नशे की हालत में ऐसा कर दिया। वहीं, सूचना पाकर नोएडा पहुंचे परिजन ने भी किसी के खिलाफ कोई शिकायत नहीं दी है। दोनों के बीच होते थे झगड़े लोगों में चर्चा रही कि महिला ने युवक के प्राइवेट पार्ट काटा हैं। दोनों के बीच अक्सर झगड़े होते हैं, लेकिन पुलिस का कहना है कि युवक ने जिस समय यह काम किया, उस समय महिला कमरे में सो रही थी। पुलिस के मुताबिक, युवक की हालत खतरे से बाहर है।

May 7, 2025 - 02:46
 0