गर्भवती पत्नी को जिंदा जलाने की कोशिश:महराजगंज में पति ने पेट्रोल डाला, 60% झुलसी महिला; गर्भ में बच्चे की मौत
महराजगंज के फरेंदा क्षेत्र में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। गनेशपुर में रविवार रात करीब 11 बजे एक व्यक्ति ने अपनी गर्भवती पत्नी पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। महिला करीब 60 प्रतिशत झुलस गई और उसके गर्भ में पल रहे बच्चे की मौत हो गई। घटना गनेशपुर निवासी सुमन (28) और उसके पति गोविंद (30) के बीच हुए विवाद का परिणाम है। दोनों के बीच एक-दूसरे के चरित्र को लेकर शक था, जिसके कारण अक्सर विवाद होता रहता था। रविवार रात भी इसी बात को लेकर दोनों में तकरार हुई। गोविंद ने गुस्से में अपनी बाइक से पेट्रोल निकाला और पत्नी पर छिड़क दिया। महिला के चिल्लाने पर आस-पास के लोग दौड़े और आग बुझाई। घायल महिला को पहले सीएचसी बनकटी ले जाया गया। बाद में उसे मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में भर्ती कराया गया। परिजन विवाहिता को इलाज के लिए तत्काल सीएचसी बनकटी ले गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस क्षेत्राधिकारी दीपशिखा वर्मा व थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार पाठक मौके पर पहुंच गए। पुलिस की पूछताछ में विवाहिता ने पति पर आरोप लगाया की उसने पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने की कोशिश की। दोनों करते हैं एक दूसरे के चरित्र पर शक बताया जाता है कि पति पत्नी दोनों एक दूसरे पर शक करते थे। इसी बात को लेकर दोनों के बीच तकरार होती रहती थी। रविवार की रात भी यही बात हुई। पत्नी ने पति के चरित्र को लेकर लांक्षन लगाया तो पति ने भी उस पर लांक्षन लगाया। इसी बात को लेकर दोनों के बीच मामला इतना बढ़ गया की। पति बाइक से पेट्रोल निकालकर पत्नी पर छिड़क दिया। जब तक वह अपना बचाव करती, तब तक आग लगाकर फरार हो गया था। पुलिस क्षेत्राधिकारी दीपशिखा वर्मा और थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार पाठक मौके पर पहुंचे। पीड़िता के बयान पर आरोपी पति के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। घटना के बाद से आरोपी फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। डॉक्टरों ने गर्भवती का ऑपरेशन कर मृत बच्चे को निकाल लिया है।
