कोलकाता में अमित शाह का बड़ा बयान, बोले- पूरे देश से घुसपैठियों को चुन-चुनकर निकालेंगे
शुभेंदु अधिकारी पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री होंगे। कोलकाता में कन्वेंशन सेंटर में आयोजित विधायक दल की बैठक में उन्हें नेता चुना गया। बैठक के बाद अमित शाह ने उनके नाम का ऐलान किया। शाह ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि 1950 से जिस विचार को लेकर ...
शुभेंदु अधिकारी पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री होंगे। कोलकाता में कन्वेंशन सेंटर में आयोजित विधायक दल की बैठक में उन्हें नेता चुना गया। बैठक के बाद अमित शाह ने उनके नाम का ऐलान किया। शाह ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि 1950 से जिस विचार को लेकर हम निकले, श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचार को लेकर निकले। आज उनकी ही पार्टी की सरकार बनी।
गृह मंत्री शाह ने कहा कि भाजपा का वादा है कि बंगाल की जनता को कि न सिर्फ बंगाल, पूरे देश से हम एक-एक घुसपैठियों को चुन-चुनकर निकालेंगे। ये ध्रुवीकरण का मुद्दा नहीं है। ये देश की सुरक्षा का मुद्दा है। बंकीम बाबू के परिवार से बहन सुनित्रा चटोप्धाय हमारे साथ जुड़ी हैं। सबसे बड़ी बात ये है कि वंदे मातरम के 150वें साल में बंकीम बाबू की धरती पर हमें सरकार बनाने का मौका मिला।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि कई साल से कांग्रेस पार्टी कई जगह चुनाव नहीं जीत रहे हैं। अभी भी उनको मालूम पड़ गया कि चुनाव जीतना असंभव है तो चुनाव की प्रक्रिया को ही बदनाम कर दो इसलिए कांग्रेस के नेता राहुल गांधी अपनी हार को छिपाने के लिए कभी EVM, कभी वोट चोरी, कभी मतदाता सूची, कभी SIR ये सब कीचड़ उछालने का प्रयास हो रहा है। मगर मैं आज कांग्रेस को कहने आया हूं कि हम 2014 से शासन में आए हैं तमिलनाडु में 1967 से आपको कोई सीएम नहीं बन पाया है ये सभी वोट चोरी थी क्या?
बंगाल में 49 साल से आपका सीएम नहीं बना है ये भी वोट चोरी थी क्या? सिक्किम में 82 साल से आपका सीएम नहीं बना है ये भी वोट चोरी थी क्या? बिहार में 36 साल से और गुजरात में 30 साल से आपका सीएम नहीं बना है ओडिशा में 26 साल से, नागालैंड में 23 साल से, महाराष्ट्र में 12 साल से नहीं बना है अगर ये सभी वोट चोरी है तो वोट चोरी करने वाले तो आपके साथ बैठे हैं। कांग्रेस पार्टी को अपनी हार के लिए आत्मचिंतन करने की जरूरत है राहुल गांधी के नेता बनने के बाद देश की जनता हर जगह कांग्रेस के खिलाफ बहुमत दे रही है राहुल गांधी के नेतृत्व में INDI गठबंधन फिर से टूटने की शुरूआत हो रही है।'
उन्होंने कहा कि 23 जिलों में से 20 जिलों में भाजपा नंबर एक पार्टी बनी है एक भी जिला ऐसा नहीं है जहां हमारा विधायक नहीं हो....मैं भावनीपुर की जनता का बहुत धन्यवाद करना चाहता हूं सुवेंदु अधिकारी ने गत चुनाव में ममता दीदी को नंदीग्राम में हराया था। मैंने दीदी का एक इंटरव्यू देखा था वह कह रही थी कि मैं इनके गढ़ में लड़ने चली गई और दीदी इस बार सुवेंदु दा ने तो आपको आपके गढ़ में आकर हराया है।
उन्होंने कहा कि 23 जिलों में से 9 जिले ऐसे हैं जहां दीदी का खाता भी नहीं खुला है। सूपड़ा साफ हो चुका है। मैंने ऐसा प्रचंड जनादेश कभी देखा नहीं क्योंकि सरकार काम करती है तो जनादेश मिलता है लेकिन जहां विपक्षी दल में है और विरोधी दल के नेता को बोलने का मौका नहीं दिया जाता है वहां पर सत्ताधारी दल का 9 जिलों में शून्य वोट ये केवल जनता और ईश्वर की कृपा है। Edited by : Sudhir Sharma



