कैथल से दो बहनों का किया अपहरण:दोनों घर पर अकेली थी, मां ने अनहोनी की जताई आशंका

कैथल जिले के सेक्टर 21 के पास एक बस्ती में दो किशोरियों को अगवा करने का मामला सामने आया है। पड़ोस में ही रहने वाले आठ आरोपियों पर दोनों लड़कियों को अगवा करने का आरोप है। इस संबंध में लड़कियों की मां ने शहर थाना में शिकायत दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल लड़कियों की तलाश की जा रही है और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। काम से बाहर गए थे परिवार के सदस्य लड़कियों की मां ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वे सेक्टर 21 के पास एक बस्ती में रहते हैं और मेहनत मजदूरी करते हैं। 23 नवंबर को उनके परिवार के सभी सदस्य अपने-अपने काम से शहर में चले गए। इस दौरान उसकी करीब 14 और 13 वर्ष की दो बेटियां घर पर अकेली थी। दोपहर के समय उन्हें अकेला पाकर आरोपी सागर, अणन, मेजर, लाली, कमल, अरुण, करतार व अन्य आरोपी उसकी दोनों बेटियों को अगवा करके ले गए। परिजनों को तलाश पर नहीं लगा सुराग उन्होंने अपने स्तर पर लड़कियों के बारे में पता लगाने का प्रयास किया, लेकिन अभी तक कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। शिकायतकर्ता ने अनहोनी की आशंका जताई है। शहर थाना एसएचओ गीता ने बताया कि इस संबंध में पुलिस के पास परिजनों की शिकायत आई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उन्हीं के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि जल्द ही लड़कियों को तलाश कर परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

Nov 26, 2025 - 11:39
 0