कैथल में दो युवकों से छह लाख रुपए हड़पे:लक्समगर्ब भेजने का झांसा दिया, नौकरी दिलाने की बात कही

कैथल में दो युवकों को विदेश भेजने के नाम पर पिता-पुत्र से करीब छह लाख रुपए हड़प लिए। आरोपियों ने दोनों को लक्समबर्ग देश भेजने और वहां पर नौकरी दिलाने का झांसा दिया था। इस संबंध में पीड़ित युवकों ने शहर थाना में शिकायत दी है। पुलिस ने आरोपी पिता-पुत्र के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। सोशल मीडिया के माध्यम से बातचीत शुरू हुई डोगरा गेट कैथल निवासी शरणदीप सिंह व निर्मल सिंह ने शहर थाना में दी शिकायत में बताया कि वे विदेश जाने के इच्छुक थे। इस बारे में सोशल मीडिया के माध्यम से उन्होंने गांव शीला खेड़ा निवासी गुरविंद्र सिंह और उसके पिता हरजिंद्र सिंह से बातचीत की। आरोपियों ने कहा कि वे उनको लक्समबर्ग देश भेज देंगे और अच्छी तनख्वा वाली नौकरी मिलेगी। इसके लिए दोनों को पांच लाख रुपए देने होंगे और टिकट के पैसे अलग से देने होंगे। इस पर उन्होंने 14 अगस्त 2025 को अपना-अपना पासपोर्ट, शैक्षणिक दस्तावेजों की कॉपी आरोपियो को दे दिए। फोन उठाने भी बंद कर दिए रुपए लेने के बाद आरोपियों ने कहा कि लक्समबर्ग में जिस व्यक्ति के पास तुम्हें नौकरी मिलेगी उसके साथ कॉन्ट्रैक्ट करना होगा। कुछ समय बाद जब उन्होंने आरोपियों से वीजा बारे पूछा तो आरोपी टाल-मटोल करने लगे। बाद में उनके फोन उठाने भी बंद कर दिए। जब वे आरोपियों से उनके पास जाकर मिले तो कहा कि तुम्हारा काम जल्दी ही हो जाएगा। फिर भी उनको विदेश नहीं भेजा। इसके बाद उन्होंने आरोपियों से अपने दस्तावेज व रुपए वापस मांगे तो उनको जान से मारने की धमकी दी। उन्होंने आरोपी पिता पुत्र के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। शहर थाना के जांच अधिकारी बलवान सिंह ने बताया कि इस संबंध में पुलिस के पास शिकायत आई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।

May 10, 2026 - 10:34
 0