कश्मीर में पारा 0°, MP के मंदसौर में 2.9°:अमृतसर-जालंधर में विजिबिलिटी जीरो; जेट स्ट्रीम की रफ्तार 262kmph, इससे ठिठुरन बढ़ी

हिमालय में लगातार बर्फबारी और वेस्टर्न डिस्टर्बेंस ने मैदानों में ठंड बढ़ा दी है। श्रीनगर में पारा माइनस 2.6°C और सोनमर्ग में माइनस 5.8°C रिकॉर्ड किया गया। राजस्थान में पारा 3.1 पर पहुंच गया है। छत्तीसगढ़ के मैनपाट में 4 डिग्री से नीचे आ गया है। वहीं मध्य प्रदेश में मंदसौर में पारा 2.9 डिग्री रहा। यह मैदानी इलाकों में सबसे कम तापमान है। यहां ओस की बूंदें जमी नजर आईं। दरअसल, उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में जेट स्ट्रीम का असर है। ये जमीन से 12.6 किलोमीटर की ऊंचाई पर चलने वाली हवाएं हैं। इस बार इनकी रफ्तार 262kmph तक पहुंच गई है। मौसम विभाग के मुताबिक जम्मू-कश्मीर, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, राजस्थान, मध्य प्रदेश में अगले 5 दिन तक तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। 23 राज्यों में घने कोहरे का अलर्ट है, इसका असर ट्रेनों और फ्लाइट्स पर नजर आ रहा है। रविवार को 13 फ्लाइट रद्द की गई हैं। DGCA ने 10 दिसंबर से 10 फरवरी तक को फॉग विंडो घोषित किया है। इस दौरान कम दृश्यता के कारण उड़ान संचालन प्रभावित हो सकता है। जानिए क्या हैं जेट स्ट्रीम... आसमान में ठंडी और गर्म हवा की नदी जैसी बहने वाली हवाएं ही जेट स्ट्रीम हैं। जेट स्ट्रीम आमतौर पर उत्तर (ध्रुवीय इलाकों) की ठंडी हवा और दक्षिण (गरम इलाकों) की गर्म हवा के बीच चलती हैं। जब जेट स्ट्रीम झुक जाती है या फिर नीचे की ओर आ जाती है, तो यह उत्तर की बहुत ठंडी हवा को भारत तक खींच लाती है। नतीजा, अचानक ठंड बढ़ जाती है। अगर जेट स्ट्रीम की रफ्तार कम हो जाए या एक जगह रुक जाए, तो ठंडी हवा वहीं फंस जाती है। इससे कई दिन तक ठंड बनी रहती और शीतलहर का असर बढ़ जाता है। राज्यों से मौसम की तस्वीरें... अगले तीन दिन के मौसम का हाल... 29 दिसंबर: कोहरा और ठंड का असर जारी 30 दिसंबर: कोहरे में हल्की कमी, ठंड बरकरार 31 दिसंबर: मौसम में बदलाव के संकेत राज्यों के मौसम का हाल... बिहार: 32 जिलों में कोल्ड डे, 25 घंटे में दिल्ली से पटना पहुंची संपूर्ण क्रांति; तेजस-राजधानी 13 घंटे लेट बिहार में तेज ठंड पड़ने लगी है। मौसम विज्ञान केंद्र ने रविवार को प्रदेश के 32 जिलों में कोल्ड डे और घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। अगले पांच दिनों तक दिन-रात ठंड से राहत मिलने की संभावना नहीं है। गया में पारा 5.4°C दर्ज किया गया। कोहरे की वजह से 22 फ्लाइट्स ने लेट से उड़ान भरी। संपूर्ण क्रांति 25 घंटे में दिल्ली से पटना पहुंची वहीं तेजस और राजधानी एक्सप्रेस 13 घंटे लेट आईं। पूरी खबर पढ़ें... हरियाणा: साल के आखिर में ठंड का डबल अटैक, 12 जिलों में घना कोहरा छाने की चेतावनी, 10 में चलेगी शीत लहर हरियाणा में मौसम विभाग ने रविवार के लिए ठंड को लेकर ऑरेंज और यलो अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार प्रदेश के करीब 12 जिलों में घना से बहुत घना कोहरा छाने की संभावना है, जबकि 10 जिलों में घने कोहरे के साथ शीत लहर चलने का अनुमान जताया गया है। पूरी खबर पढ़ें... उत्तराखंड: 6 जिलों में कोहरे का यलो अलर्ट, पहाड़ों में बादल छाए, नए साल पर बर्फबारी की संभावना उत्तराखंड के 6 जिलों में आज यानी 28 दिसंबर को कोहरे का यलो अलर्ट जारी किया गया है, जिसमें हरिद्वार, ऊधम सिंह नगर, नैनीताल, चम्पावत, देहरादून और पौड़ी के निचले इलाके शामिल हैं। हरिद्वार और ऊधम सिंह नगर में सुबह से ही कोहरा छाया हुआ है। ऊंचाई वाले जिलों इलाकों में नए साल पर बर्फबारी की संभावना है। पूरी खबर पढ़ें... पंजाब: धुंध और शीतलहर का अलर्ट, अमृतसर-जालंधर में विजिबिलिटी जीरो, उड़ानें प्रभावित पंजाब और चंडीगढ़ में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। न्यूनतम तापमान में 2.3 डिग्री की कमी आई है। 4.4 डिग्री तापमान के साथ शहीद भगत सिंह नगर सबसे ठंडा रहा है। जबकि मैदानी पटियाला का अधिकतम तापमान सबसे कम दर्ज किया गया है। वहीं, रविवार को पूरे राज्य में घने कोहरे और शीत लहर का ऑरेंज अलर्ट है। सुबह और रात के समय कुछ समय के लिए घना कोहरा छा सकता है। पूरी खबर पढ़ें... हिमाचल: कुकुमसेरी सबसे ठंडा, -4.2 डिग्री पहुंचा तापमान, बारिश का अनुमान; निचले इलाकों में घना कोहरा हिमाचल प्रदेश में फिलहाल मौसम शुष्क बना हुआ है, वहीं मैदानी और निचले इलाकों में घना कोहरा छा रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार, अगले दो से तीन दिनों तक प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश की संभावना नहीं है। प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान कुकुमसेरी में माइनस 4.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। पूरी खबर पढ़ें... छत्तीसगढ़: ओस जमी, मैनपाट में 4 डिग्री से नीचे गिरा पारा, अगले 3 दिनों में राहत की उम्मीद छत्तीसगढ़ में के उत्तरी और मध्य क्षेत्र में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। सरगुजा के पाट क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान 4 डिग्री से नीचे चला गया। सुबह मैनपाट के मैदानों में बर्फ की मोटी चादर दिखी। पत्तियों और घास में ओंस की बूंदें जम गईं थी। पूरी खबर पढ़ें...

Dec 28, 2025 - 12:03
 0