उचाना में इनेलो की बनेगी नई कार्यकारिणी:SYL का पानी लाने की बनाई रणनीति, कार्यकर्ता बोले- कांग्रेस में गुटबाजी

जींद जिले के उचाना के महाराजा अग्रसेन मंदिर में इनेलो की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय संगठन सचिव उम्मेद सिंह लोहान ने की। बैठक का मुख्य उद्देश्य उचाना हलके में पार्टी का संगठन मजबूत करना था। उम्मेद लोहान ने बताया कि कार्यकर्ताओं से संगठन के लिए नाम मांगे गए हैं। जल्द ही इन नामों पर विचार कर पार्टी की कार्यकारिणी बनाई जाएगी। 22 ऑब्जर्वर दूसरे प्रदेशों से बुलाए उन्होंने कहा कि पिछले दो महीने में राष्ट्रीय, प्रदेश और जिला स्तर का संगठन पहले ही बन चुका है। कांग्रेस पार्टी पर टिप्पणी करते हुए उन्होंने कहा कि जिला अध्यक्ष चुनने के लिए 22 ऑब्जर्वर दूसरे प्रदेशों से बुलाए गए। राहुल गांधी को भी स्वयं आना पड़ा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में गुटबाजी है और कुछ लोगों पर भाजपा से मिले होने का संदेह है। नहर की जमीन किसानों को वापस की तिरंगा यात्रा के विषय में उन्होंने कहा कि यह काम सेना का है। उन्होंने सेना में बच्चों को भेजने वाले परिवारों की सराहना की। एसवाईएल मुद्दे पर उन्होंने बताया कि पंजाब सरकार ने नहर की जमीन किसानों को वापस कर दी है। सुप्रीम कोर्ट के दो बार आदेश देने के बावजूद केंद्र सरकार ने कोई कार्रवाई नहीं की। उन्होंने याद दिलाया कि भाखड़ा नांगल का पानी लोकदल के संघर्ष से ही मिल पाया था। कांग्रेस ने बयान देकर झाड़ा पल्ला एसवाईएल के लिए पहले भी इनेलो ने लड़ाई लड़ी थी और आगे भी लड़ाई लड़ेगी। केंद्र सरकार को मजबूर करेंगे कि हरियाणा हिस्से का पानी हरियाणा को दिया जाए, चाहे वह कहीं से लेकर आए। यह काम भी इंडियन नेशनल लोकदल पार्टी ही करेगी। सभी ने देखा है, जब पानी का मुद्दा उठा, तो कांग्रेस ने सिर्फ प्रेस और ट्विटर के माध्यम से बयान देकर पला झाड़ लिया था। ऐसे में सिर्फ इंडियन नेशनल लोकदल ने ही लड़ाई लड़ी और पानी दिलाने का काम किया।

Jun 5, 2025 - 21:43
 0