सोनीपत में मंत्री अरविंद शर्मा ने किया पौधारोपण:एक पेड़ मां के नाम अभियान, जनप्रतिनिधियों-संस्थानों ने दिया संदेश, प्लास्टिक बहिष्कार

हरियाणा के सोनीपत जिले में विश्व पर्यावरण दिवस 2025 के अवसर पर विभिन्न हिस्सों में जागरूकता कार्यक्रमों और पौधारोपण अभियानों का आयोजन किया गया। इस वर्ष की थीम "प्लास्टिक का बहिष्कार करें, स्वस्थ पर्यावरण का विस्तार करें" को ध्यान में रखते हुए जनप्रतिनिधियों, शिक्षण संस्थानों और सामाजिक संगठनों ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस दिन को यादगार बनाने के लिए "एक पेड़ मां के नाम" अभियान के तहत विशेष पौधारोपण कार्यक्रम भी किए गए। प्लास्टिक प्रदूषण को समाप्त करना गोहाना में सहकारिता, कारागार, निर्वाचन, विरासत और पर्यटन मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने विश्व पर्यावरण दिवस पर “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत पौधा लगाया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण के बिना मानव जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती। इस वर्ष की थीम “प्लास्टिक प्रदूषण को समाप्त करना” बेहद प्रासंगिक है, क्योंकि प्लास्टिक महासागरों को प्रदूषित कर रही है और हमारे भविष्य को खतरे में डाल रही है। गांव ठरू में प्रदेश अध्यक्ष बड़ौली ने की शिरकत गांव ठरू में विश्व पर्यावरण दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन हुआ, जिसकी शुरुआत भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली ने पौधारोपण से की। उन्होंने कहा कि “पर्यावरण है हम सब की जान, इसलिए हमें इसका विशेष ध्यान रखना होगा। उन्होंने लोगों से अपील की, कि पर्यावरण संरक्षण को अपने जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाए। आईटीआई में पर्यावरण रैली और प्रतियोगिताएं राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई), सोनीपत में विश्व पर्यावरण दिवस पर विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। संस्थान के प्रधानाचार्य डॉ. कृष्ण कुमार ने जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया। छात्र-छात्राओं ने पर्यावरण संरक्षण को लेकर नारे लगाए। रैली के साथ ही निबंध लेखन, भाषण और पोस्टर मेकिंग जैसी प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गई। पुलिस लाइन में पहुंचे विधायक निखिल मदान विधायक निखिल मदान ने सोनीपत पुलिस लाइन में "एक पेड़ मां के नाम" अभियान के तहत पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने बताया कि विश्व पर्यावरण दिवस की शुरुआत 1972 में स्टॉकहोम सम्मेलन से हुई थी और अब यह 150 से अधिक देशों में मनाया जाता है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2025 के लिए थीम दक्षिण कोरिया में "प्लास्टिक का बहिष्कार करें, स्वस्थ पर्यावरण का विस्तार करें" रखी गई है। मेयर ने किया पर्यावरण संरक्षण का आह्वान सोनीपत के मेयर राजीव जैन ने कहा कि वनों की कटाई और प्रदूषण के कारण पृथ्वी का तापमान लगातार बढ़ रहा है। जिससे ग्लेशियर पिघल रहे हैं और जलवायु असंतुलन पैदा हो रहा है। उन्होंने कहा कि वन्य जीवों और जैव विविधता की सुरक्षा भी उतनी ही आवश्यक है। इस मौके पर उन्होंने पक्षियों के लिए रैन बसेरों की व्यवस्था कराई। सोनीपत जिला जेल में पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में रक्षक सेना के पर्यावरण मित्र मनीष सोनीपत के सहयोग से जिला कारागार सोनीपत में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। उप-अधीक्षक के.के. मान, जेल कर्मियों व अन्य प्रकृति प्रेमियों की मौजूदगी में कार्यक्रम की शुरुआत के.के. मान के पिता रोहतास का आशीर्वाद लेकर की गई। रक्षक सेना प्रमुख मनजीत तिहाड़ा ने कहा कि पौधारोपण केवल एक दिन का कार्य नहीं, बल्कि रोजमर्रा की जिम्मेदारी होनी चाहिए। इस अवसर पर डॉक्टर योगी मलिक, प्रवीन चावला, बीके सुनीता, डॉ. मीनू अग्रवाल समेत अन्य लोग उपस्थित रहे। विधायक देवेन्द्र कादियान ने किया पौधारोपण गन्नौर में 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। गन्नौर विधायक देवेंद्र कादियान ने पौधा लगाकर अभियान की शुरुआत की। उन्होंने लोगों को हर घर एक पेड़ लगाने की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि यह अभियान माता-पिता और प्रकृति के प्रति आभार जताने का तरीका है। पेड़ को मां के नाम से जोड़ने से भावनात्मक जुड़ाव होता है। उन्होंने कहा, पौधारोपण एक दिन की जिम्मेदारी नहीं है, इसका संरक्षण सभी की जिम्मेदारी है। यह पौधा भविष्य में लोगों और पक्षियों को फल और छाया देगा। खरखौदा विधायक ने किया पौधारोपण विधायक पवन खरखौदा ने कहा कि 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान भारतीय जनता पार्टी के कार्यक्रम के तहत चल रहा है और इसी के तहत लगातार कई महीनों तक के एक पेड़ मां के नाम मुहिम के तहत पौधारोपण किया जाता है। उन्होंने कहा है कि पौधारोपण के लिए कोई विशेष दिन नहीं बल्कि निरंतर होना चाहिए। सभी को पेड़ लगाना चाहिए और जब तक वह विकसित न हो जाए तब तक उसकी देखभाल भी करनी चाहिए।

Jun 5, 2025 - 21:43
 0