West Asia बना No-Fly Zone! DGCA की एडवाइजरी, Iran-UAE समेत इन 11 देशों के ऊपर से नहीं उड़ेंगे विमान
विमानन नियामक डीजीसीए ने शनिवार को एयरलाइंस को ईरान, सऊदी अरब और यूएई सहित 11 देशों के हवाई क्षेत्रों का उपयोग दो मार्च तक न करने की सलाह दी है। इन देशों में ईरान, इजराइल, लेबनान, यूएई, सऊदी अरब, बहरीन, ओमान, इराक, जॉर्डन, कुवैत और कतर शामिल हैं। इजराइल और अमेरिका ने शनिवार को ईरान पर हमला किया, जिसके बाद कई हवाई क्षेत्र पहले से ही बंद हैं। भारतीय एयरलाइंस ने पश्चिम एशिया के लिए अपनी सेवाएं स्थगित कर दी हैं। नियामक ने कहा कि यह परामर्श अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा मानकों और यूरोपीय संघ विमानन सुरक्षा एजेंसी (ईएएसए) के संघर्ष क्षेत्र सूचना बुलेटिन (सीजेडआईबी) के अनुरूप जारी किया गया है। वॉचडॉग ने एयरलाइंस से सभी उड़ान स्तरों और ऊंचाई पर इन 11 प्रभावित हवाई क्षेत्रों के भीतर परिचालन से बचने को कहा है। विमानन कंपनियों को संबंधित देशों और राष्ट्रीय अधिकारियों द्वारा जारी की जाने वाले सभी ताजा सूचनाओं पर बारीकी से नजर बनाए रखने को कहा गया है। डीजीसीए ने अपने परामर्श में कहा, यह सलाह तत्काल प्रभाव से लागू है और दो मार्च, 2026 तक मान्य रहेगी।
विमानन नियामक डीजीसीए ने शनिवार को एयरलाइंस को ईरान, सऊदी अरब और यूएई सहित 11 देशों के हवाई क्षेत्रों का उपयोग दो मार्च तक न करने की सलाह दी है। इन देशों में ईरान, इजराइल, लेबनान, यूएई, सऊदी अरब, बहरीन, ओमान, इराक, जॉर्डन, कुवैत और कतर शामिल हैं। इजराइल और अमेरिका ने शनिवार को ईरान पर हमला किया, जिसके बाद कई हवाई क्षेत्र पहले से ही बंद हैं।
भारतीय एयरलाइंस ने पश्चिम एशिया के लिए अपनी सेवाएं स्थगित कर दी हैं। नियामक ने कहा कि यह परामर्श अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा मानकों और यूरोपीय संघ विमानन सुरक्षा एजेंसी (ईएएसए) के संघर्ष क्षेत्र सूचना बुलेटिन (सीजेडआईबी) के अनुरूप जारी किया गया है। वॉचडॉग ने एयरलाइंस से सभी उड़ान स्तरों और ऊंचाई पर इन 11 प्रभावित हवाई क्षेत्रों के भीतर परिचालन से बचने को कहा है।
विमानन कंपनियों को संबंधित देशों और राष्ट्रीय अधिकारियों द्वारा जारी की जाने वाले सभी ताजा सूचनाओं पर बारीकी से नजर बनाए रखने को कहा गया है। डीजीसीए ने अपने परामर्श में कहा, यह सलाह तत्काल प्रभाव से लागू है और दो मार्च, 2026 तक मान्य रहेगी।



