Rahul Gandhi : क्या राजनीति से पहले स्कूबा डाइविंग इंस्ट्रक्टर थे राहुल गांधी, ग्रेट निकोबार का अंडरवॉटर वीडियो वायरल

कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने राजनीति के अलावा अपनी हॉबिज और एक्टिविटीज को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चाओं में रहते हैं। उन्होंने अपने हालिया ग्रेट निकोबार दौरे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। राहुल गांधी का यह ...

Jun 5, 2026 - 21:36
 0
Rahul Gandhi : क्या राजनीति से पहले स्कूबा डाइविंग इंस्ट्रक्टर थे राहुल गांधी, ग्रेट निकोबार का अंडरवॉटर वीडियो वायरल

कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने राजनीति के अलावा अपनी हॉबिज और एक्टिविटीज को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चाओं में रहते हैं। उन्होंने अपने हालिया ग्रेट निकोबार दौरे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इसमें वे समुद्र के भीतर स्कूबा डाइविंग करते नजर आ रहे हैं। राहुल गांधी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और उनके स्कूबा डाइविंग कौशल के साथ-साथ ग्रेट निकोबार परियोजना पर उनकी टिप्पणी भी चर्चा का विषय बनी हुई है। 

ALSO READ: E20 पेट्रोल से E85 सस्ता होगा, जानिए Flex Fuel Maruti Wagon R आपके लिए कितनी फायदेमंद, क्या है कीमत वीडियो में राहुल गांधी रंग-बिरंगी प्रवाल भित्तियों (कोरल रीफ) के बीच तैरते हुए दिखाई दे रहे हैं और द्वीप के स्थानीय लोगों से मुलाकात भी करते हैं।

 

राहुल गांधी ने वीडियो के जरिए बताया कि समुद्र और स्कूबा डाइविंग के प्रति उनका लगाव नया नहीं है। राजनीति में आने से काफी पहले, कॉलेज के दिनों में उन्होंने फ्लोरिडा में स्कूबा डाइविंग सीखी थी और वे एक सर्टिफाइड स्कूबा डाइविंग इंस्ट्रक्टर भी रह चुके हैं।

ALSO READ: लंदन में CJI सूर्यकांत के कार्यक्रम में हंगामा क्यों हुआ, Cockroach Janta Party ने क्या कहा

कांग्रेस नेता केवल स्कूबा डाइविंग ही नहीं, बल्कि ऐकिडो में ब्लैक बेल्ट धारक और लाइसेंस प्राप्त पायलट भी हैं। उन्होंने कई मौकों पर समुद्र के प्रति अपने प्रेम का जिक्र किया है। राहुल गांधी फ्री डाइविंग यानी बिना किसी उपकरण के सांस रोककर गहराई में उतरने के शौक के बारे में भी खुलकर बात कर चुके हैं।

अपने ग्रेट निकोबार दौरे के दौरान राहुल गांधी ने द्वीप के स्थानीय निवासियों से बातचीत की और उनकी समस्याओं को समझने का प्रयास किया। इस दौरान उन्होंने ग्रेट निकोबार डेवलपमेंट प्रोजेक्ट को लेकर केंद्र की भाजपा सरकार पर भी निशाना साधा।

 

राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि यह परियोजना द्वीप की नाजुक पारिस्थितिकी और स्थानीय समुदायों के हितों की बजाय व्यावसायिक हितों को प्राथमिकता देती है। उनका कहना है कि विकास के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण और स्थानीय लोगों के अधिकारों का भी ध्यान रखा जाना चाहिए। Edited by : Sudhir Sharma