PM Modi Gujarat Visit: 'स्वच्छता से स्वागत' करेगा गुजरात, 8 सितंबर को PM मोदी के दौरे से पहले भूपेंद्र पटेल ने चलाया खास अभियान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 8 सितंबर को गुजरात के दौरे पर पहुंचेंगे। उनके स्वागत को लेकर पूरे गुजरात में तैयारियां तेज हो गई हैं। गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर कहा कि राज्य प्रधानमंत्री का स्वागत पारंपरिक ...

Sep 6, 2026 - 11:07
 0
PM Modi Gujarat Visit: 'स्वच्छता से स्वागत' करेगा गुजरात, 8 सितंबर को PM मोदी के दौरे से पहले भूपेंद्र पटेल ने चलाया खास अभियान

Gujarat CM bhupendra patel on LPG Crisis प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 8 सितंबर को गुजरात के दौरे पर पहुंचेंगे। उनके स्वागत को लेकर पूरे गुजरात में तैयारियां तेज हो गई हैं। गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर कहा कि राज्य प्रधानमंत्री का स्वागत पारंपरिक तरीके से ही नहीं, बल्कि एक खास और अनोखे अंदाज में ‘स्वच्छता से स्वागत’ के संकल्प के साथ करेगा।

 

मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने कहा कि स्वच्छता का विषय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिल के बेहद करीब है। प्रधानमंत्री के गुजरात दौरे को देखते हुए राज्यभर में विशेष स्वच्छता अभियान और बड़े पैमाने पर पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। वडोदरा और नवसारी समेत कई इलाकों में साफ-सफाई और हरियाली बढ़ाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है।

 

गांव से शहर तक लोग अभियान में जुटे

 

मुख्यमंत्री के मुताबिक, इस विशेष अभियान में केवल प्रशासनिक मशीनरी ही नहीं, बल्कि गांवों और शहरों के नागरिक भी बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। युवा, महिलाएं, स्थानीय जनप्रतिनिधि और स्वयंसेवी संगठन मिलकर ‘स्वच्छता से स्वागत’ अभियान को सफल बनाने में जुटे हैं।

 

भूपेंद्र पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘स्वच्छ भारत मिशन’ की शुरुआत कर देश में स्वच्छता को लेकर नई संवेदनशीलता और जागरूकता पैदा की। आज स्वच्छता देश के आम नागरिक के जीवन का हिस्सा बन चुकी है।

 

‘स्वच्छ गुजरात-हरित गुजरात’ का संकल्प

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि गुजरात अपने लोकप्रिय नेता का स्वागत ‘स्वच्छ गुजरात-हरित गुजरात’ के संदेश के साथ कर रहा है। उन्होंने लोगों से इस अभियान में उत्साहपूर्वक शामिल होने और स्वच्छता के संकल्प को मजबूत करने की अपील की। गुजरात सरकार की ओर से प्रधानमंत्री के दौरे से पहले चलाए जा रहे स्वच्छता और पौधरोपण अभियानों को उनके स्वागत से जोड़कर एक व्यापक जनभागीदारी अभियान का रूप दिया जा रहा है।