LIVE: पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी, मैदानी इलाकों में शीतलहर
Latest News Today Live Updates in Hindi : भारत में नए साल की शुरुआत कड़ाके की ठंड के साथ ही घने कोहरे के साथ हुई। जम्मू कश्मीर, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में साल के पहले दिन बर्फबारी हुई। इस वजह से कई राज्यों में शीतलहर चली। मंगलवार को भी पहाड़ी ...
Latest News Today Live Updates in Hindi : भारत में नए साल की शुरुआत कड़ाके की ठंड के साथ ही घने कोहरे के साथ हुई। जम्मू कश्मीर, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में साल के पहले दिन बर्फबारी हुई। इस वजह से कई राज्यों में शीतलहर चली। मंगलवार को भी पहाड़ी राज्यों में बारिश व बर्फबारी की चेतावनी दी। कई राज्यों में बारिश-कोहरे का अलर्ट जारी। पल पल की जानकारी...
-जम्मू कश्मीर, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में नए साल की शुरुआत भारी बर्फबारी के साथ हुई। बर्फबारी से पर्यटकों में खुशी की लहर।
-मौसम विभाग ने कई राज्यों के लिए बारिश, बर्फबारी, कोहरे और शीतलहर का अलर्ट जारी किया।
-दिल्ली में शीतलहर के साथ स्मॉग की परत छाई हुई है।बांग्लादेश के शरीयतपुरा में हिंदू व्यापारी पर चाकू से हमला, उनको जिंदा जलाने का प्रयास किया गया। उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।उस्मान हादी मौत के बाद से ही बांग्लादेश में हिंदुओं पर हमले की घटनाएं थमने का नाम ही नहीं ले रही है। बांग्लादेश के शरीयतपुरा में हिंदू व्यापारी खोकोन दास पर चाकू से हमला किया गया। इसके बाद उन्हें जिंदा जलाने का प्रयास किया गया। उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। ALSO READ: बांग्लादेश में खोकोन दास पर जानलेवा हमला, 13 दिन में हिंदुओं पर हमले का चौथा मामलान्यूयॉर्क शहर के नए मेयर जोहरान ममदानी ने तिहाड़ जेल में बंद पूर्व जेएनयू छात्र उमर खालिद को एक पत्र लिखा है। इसमें ममदानी ने उमर और उनके परिवार से मुलाकात का उल्लेख करते हुए उनकी स्थिति पर चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि हम सब आपके बारे में सोच रहे हैं। ALSO READ: न्यूयॉर्क के मेयर जोहरान ममदानी का उमर खालिद को पत्र, हम सब आपके बारे में सोच रहे हैं...



