LIVE: चुनाव सुधार पर दूसरे दिन भी संसद में बहस, गृहमंत्री अमित शाह देंगे जवाब

Latest News Today Live Updates in Hindi : चुनाव सुधार पर आज भी लोकसभा में बहस जारी रहेगी। कांग्रेस की ओर से केसी वेणुगोपाल, इमरान मसूद बहस को आगे बढ़ाएंगे। बहस के अंत में गृहमंत्री अमित शाह का भाषण होगा। पल पल की जानकारी...

Dec 10, 2025 - 11:38
 0
LIVE: चुनाव सुधार पर दूसरे दिन भी संसद में बहस, गृहमंत्री अमित शाह देंगे जवाब

Latest News Today Live Updates in Hindi : चुनाव सुधार पर आज भी लोकसभा में बहस जारी रहेगी। कांग्रेस की ओर से केसी वेणुगोपाल, इमरान मसूद बहस को आगे बढ़ाएंगे। बहस के अंत में गृहमंत्री अमित शाह का भाषण होगा। पल पल की जानकारी... 

-शीतकालीन सत्र के 8वें दिन चुनाव सुधार पर लोकसभा में बहस जारी रहेगी। गृहमंत्री अमित शाह बहस का जवाब देंगे। राज्यसभा में आज भी वंदे मातरम पर चर्चा होगी। 

-कांग्रेस नेता राहुल गांधी इस महीने की 15 से 20 दिसंबर तक जर्मनी का दौरा करेंगे। इस दौदौरान वे प्रवासी भारतीयों के साथ ही जर्मनी के मंत्रियों से भी मुलाकात करेंगे। राहुल गांधी के साथ इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के चेयरपर्सन सैम पित्रोदा भी मौजूद रहेंगे।

-गोवा नाइट क्लब कांड में बड़ा एक्शन, लूथरा ब्रदर्स के खिलाफ इंटरपोल का नोटिस जारी किया गया। गोवा में उनके दोनों क्लबों को बुलडोजर से ढहा दिया गया है। पासपोर्ट रद्द कराने की प्रक्रिया भी जारी। हादसे में 5 पर्यटकों समेत 25 की मौत हुई थी। ALSO READ: रोमियो लेन रेस्टोरेंट के खिलाफ बुलडोजर एक्शन, सौरभ और गौरव लूथरा के खिलाफ ब्लू कॉर्नर नोटिस

-पाकिस्तान की अडियाला जेल के बाहर इमरान खान की बहनों का प्रदर्शन। कोर्ट के आदेश के बाद भी उन्हें अपने भाई से नहीं मिलने दिया गया।अमेरिका में ट्रंप प्रशासन ने 2025 में अब तक 85,000 वीजा रद्द कर दिए हैं। इनमें 8,000 छात्र वीजा भी शामिल है। ट्रंप प्रशासन की तरफ से कई वीजा इंटरव्यू अगले साल तक स्थगित कर दिए गए हैं। इस वजह से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा है। ALSO READ: अमेरिका ने 85,000 वीजा किए रद्द, वीजा इंटरव्यू अगले साल तक स्थगितऑस्ट्रेलिया में आज से 16 साल से कम उम्र के बच्चे सोशल मीडिया का इस्तेमाल नहीं कर सकेंगे। वे अब फेसबुक, इंस्टाग्राम, टिकटॉक और यूट्यूब नहीं चला सकेंगे। थ्रेड्स, एक्स, स्नैपचैट, किक, ट्विच और रेडिट भी बच्चों की पहुंच से दूर हो जाएंगे। ALSO READ: ऑस्ट्रेलिया में सोशल मीडिया बैन, 16 साल से कम उम्र के बच्चे नहीं चला सकेंगे फेसबुक और इंस्टाग्राम