CJI बोले- वीडियो देखने का वक्त नहीं, हमारा समय बर्बाद न करें, CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज पर सुनवाई से सुप्रीम कोर्ट का इंकार
दिल्ली में 20 जुलाई को हुए छात्र प्रदर्शन के दौरान पुलिस कार्रवाई से जुड़े मामले में तत्काल सुनवाई से सुप्रीम कोर्ट के इनकार के बाद मुख्य न्यायाधीश (CJI) सूर्यकांत की टिप्पणी को लेकर राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है। बुधवार को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ...
दिल्ली में 20 जुलाई को हुए छात्र प्रदर्शन के दौरान पुलिस कार्रवाई से जुड़े मामले में तत्काल सुनवाई से सुप्रीम कोर्ट के इनकार के बाद मुख्य न्यायाधीश (CJI) सूर्यकांत की टिप्पणी को लेकर राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है। बुधवार को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) और विपक्ष के कुछ नेताओं ने मुख्य न्यायाधीश की टिप्पणी की आलोचना की।
ALSO READ: Sonam Wangchuk : अनशन खत्म करने को तैयार सोनम वांगचुक, सरकार के सामने क्या शर्त रखी
सुप्रीम कोर्ट में याचिकाकर्ता की ओर से पुलिस कार्रवाई के खिलाफ तत्काल सुनवाई की मांग की गई थी। सुप्रीम कोर्ट में एक वकील ने सीजेआई सूर्यकांत की बेंच के आगे सीजेपी प्रदर्शन से जुड़े मामले की सुनवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि मेरे पास सीजेपी प्रोटेस्ट के दौरान दिल्ली पुलिस की बर्बरता से जुड़े वीडियो भी हैं।
हालांकि मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत ने मामले की तत्काल सुनवाई से इनकार करते हुए कहा कि हमारा समय बर्बाद मत कीजिए। जब याचिकाकर्ता के वकील ने अदालत को बताया कि छात्रों पर कथित पुलिस अत्याचार के वीडियो उपलब्ध हैं, तो मुख्य न्यायाधीश ने कहा कि हमें वीडियो में रुचि नहीं है, हमारे पास उन्हें देखने का समय नहीं है। CJP ने जताई नाराजगी
सुप्रीम कोर्ट की इस टिप्पणी के बाद कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि यदि देश के मुख्य न्यायाधीश भी ऐसे मामलों को सुनने के लिए तैयार नहीं होंगे, तो यह लोकतंत्र और न्याय व्यवस्था के लिए चिंताजनक स्थिति है।
CJP और विपक्षी नेताओं का कहना है कि छात्र प्रदर्शन के दौरान हुई पुलिस कार्रवाई की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और मामले में अदालत को हस्तक्षेप करना चाहिए। हालांकि, इस पूरे मामले पर सुप्रीम कोर्ट या केंद्र सरकार की ओर से CJP की आलोचना पर तत्काल कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।



