10 हजार घरों में एक साल में PNG सप्लाई:गयाजी में हर दिन 15-20 कनेक्शन दिए जा रहे, होटलों में भी पीएनजी से बनेगा खाना

गयाजी शहर में अबू सिलेंडर के झंझट से राहत मिलने वाली है। पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) परियोजना तेजी से जमीन पर उतारने की कवायद की जा रही है। डीएम शशांक शुभंकर ने इंडियन ऑयल से जुड़े अधिकारी को आदेश दिया है कि जहां कनेक्शन तैयार है। वहां तुरंत गैस सप्लाई चालू कराएं। पीएनजी से जुड़े अधिकारियों ने बताया कि पहले फेज में पूरे शहरी क्षेत्र को कवर किया जा रहा है। करीब 10,092 घरों तक पाइपलाइन के जरिए गैस पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है। इसे एक साल में पूरा करने की योजना है। फिलहाल 1920 घरों में PNG सप्लाई शुरू हो चुकी है। रोज 15 से 20 नए कनेक्शन दिए जा रहे हैं। ये सिस्टम ज्यादा सुरक्षित और पर्यावरण के अनुकूल माना जा रहा है। इससे प्रदूषण भी कम होगा। PNG कनेक्शन से जुड़ी जानकारी के लिए 8588862308 नंबर पर कॉल कर सकते हैं। आवेदन भी यहीं से किया जा सकता है। होटलों में भी पीएनजी कनेक्शन होगा रिपोर्ट में बताया गया कि 401 घर पूरी तरह तैयार हैं। इन घरों में अगले 15 दिनों में गैस पहुंचा दी जाएगी। वहीं 1552 घर रेडी फॉर चार्जिंग स्थिति में हैं। इनमें अशोक विहार कॉलोनी, लखी बाग, मगध मेडिकल, भूसंडा और जनकपुर जैसे इलाके शामिल हैं। इन जगहों पर 15 जून तक सप्लाई शुरू करने का टारगेट है। डीएम ने निर्देश दिए हैं कि जहां भी काम पूरा है। वहां देरी बर्दाश्त नहीं होगी। तुरंत कनेक्शन चालू करें। साथ ही बोधगया और गयाजी के होटलों को लेकर भी जिला प्रशासन ने प्लान साफ कर दिया है। कहा गया कि सभी होटल PNG पर अब शिफ्ट हों। अगले 2 महीने में बोधगया के सभी होटलों में PNG कनेक्शन देने का लक्ष्य तय किया गया है। अभी बिपार्ड परिसर में PNG सप्लाई पूरी तरह चालू है। रॉयल रेजिडेंसी होटल समेत कई बड़े होटल भी इस सिस्टम पर आ चुके हैं। बताया गया कि कॉमर्शियल इस्तेमाल करने वाले सभी संस्थानों को PNG के लिए आवेदन करना होगा। तभी उन्हें गैस सप्लाई मिलेगी। पूरा नेटवर्क अंडरग्राउंड होगा इंडियन ऑयल गैस प्राइवेट लिमिटेड की ओर से शहर के 12 बड़े इलाकों में पाइपलाइन बिछाने का काम शुरू हो चुका है। पूरा नेटवर्क अंडरग्राउंड होगा। आधुनिक तकनीक से काम किया जा रहा है। दावा किया जा रहा है कि सुरक्षा मानकों का खास ध्यान रखा जा रहा है। ताकि लीकेज या हादसे की गुंजाइश न रहे।

Mar 30, 2026 - 21:50
 0