हिसार में लोक निर्माण मंत्री का विपक्ष पर निशाना:रणबीर गंगवा बोले- विपक्ष बेवजह भ्रम फैलाकर गुमराह कर रहा, अनाज मंडी का जायजा लिया

हिसार में प्रदेश के लोक निर्माण एवं जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री रणबीर गंगवा ने शनिवार को अनाज मंडी का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने किसानों के मुद्दों पर विपक्ष को आड़े हाथों लिया। मंत्री गंगवा ने कहा कि किसानों को कोई परेशानी नहीं है, बल्कि विपक्ष बेवजह भ्रम फैलाकर उन्हें गुमराह करने की कोशिश कर रहा है। मंत्री ने मंडी में व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अधिकारियों, किसानों, आढ़तियों तथा व्यापारियों के साथ बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि स्थानीय किसानों की फसल की खरीद पहले की जाए और उन्हें समय पर भुगतान सुनिश्चित किया जाए। गंगवा ने दावा किया कि मंडियों में लागू नई व्यवस्था से खरीद प्रक्रिया अधिक पारदर्शी और व्यवस्थित हुई है। पड़ोसी राज्यों के किसान नहीं बेच पाएंगे हरियाणा में अपनी फसल उन्होंने स्पष्ट किया कि नई व्यवस्था के तहत पड़ोसी राज्यों के किसान हरियाणा की मंडियों में अपनी फसल नहीं बेच पाएंगे। इससे प्रदेश के किसानों को सीधा लाभ मिलेगा। मंत्री ने यह भी बताया कि सरसों का भाव न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) से अधिक मिल रहा है, जो किसानों के लिए सकारात्मक संकेत है। निरीक्षण के दौरान कुछ किसानों ने अपनी समस्याएं भी रखीं, जिस पर मंत्री ने मौके पर ही अधिकारियों को समाधान करने के निर्देश दिए। उन्होंने चेतावनी दी कि खरीद कार्य में लापरवाही या गड़बड़ी पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। खरीद पर नजर रखने को नोडल अधिकारी तैनात गंगवा ने कहा कि खरीद प्रक्रिया पर नजर रखने के लिए प्रत्येक मंडी में नोडल अधिकारी तैनात किए गए हैं। उन्होंने विपक्ष के आरोपों को खारिज करते हुए दोहराया कि कुछ दल राजनीतिक लाभ के लिए किसानों को भ्रमित कर रहे हैं, जबकि वास्तव में किसानों को कोई दिक्कत नहीं है।

Apr 4, 2026 - 18:43
 0