हिसार में कब्जा छुड़वाने आई पुलिस पर पथराव:मकान में रहने वाले व्यक्ति ने खुद को आग लगाई, गंभीर हालत में अग्रोहा मेडिकल रेफर

हिसार की राम विहार कॉलोनी में एक मकान पर कब्जा छुड़वाने पहुंची पुलिस टीम पर मंगलवार शाम पथराव हो गया। इस दौरान मौके पर स्थिति तनावपूर्ण बन गई। पुलिस कार्रवाई के दौरान कब्जाधारी राजेश ने खुद पर ज्वलनशील पदार्थ छिड़ककर आग लगा ली। वह बुरी तरह झुलस गया। उसे गंभीर हालत में अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। घटना के बाद गली के लोगों ने पुलिस टीम पर पथराव कर दिया, जिससे माहौल और तनावपूर्ण हो गया। पथराव में एक ईएएसआई बृजलाल सहित कुछ महिला पुलिसकर्मियों को चोटें आई हैं। सूचना मिलते ही एएसपी मुद्गल अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। फिलहाल, क्षेत्र में भारी पुलिस बल और महिला पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। पथराव के बाद की स्थिति तस्वीरों में देखिए... कोर्ट केस के बाद मकान छुड़वाने गई थी पुलिस...

Dec 30, 2025 - 18:08
 0