हलवाई की दुकानों पर खाद्य-आपूर्ति विभाग की छापेमारी:रोहतक में 48 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किए, अधिकारी बोले- जारी रहेगी कार्रवाई
रोहतक में हलवाई की दुकानों पर कमर्शियल गैस सिलेंडरों की बजाय घरेलू गैस सिलेंडरों का प्रयोग करने पर खाद्य एवं आपूर्ति की टीम ने कार्रवाई की। विभागीय टीम ने शहरभर में छापेमारी करते हुए 48 घरेलू गैस सिलेंडरों को जब्त किया और हलवाईयों पर कानूनी कार्रवाई करने की चेतावनी दी। जिला खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की नियंत्रक मनीषा मेहरा के निर्देशानुसार इंस्पेक्टर शैलेंद्र कादियान ने शहरभर में हलवाई और ढाबों पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान दुकानदारों को घरेलू गैस सिलेंडरों का प्रयोग करते हुए पाया गया। इंस्पेक्टर शैलेंद्र कादियान ने तुरंत कार्रवाई करते हुए घरेलू गैस सिलेंडरों को जब्त किया और कानूनी कार्रवाई करने की चेतावनी दी। दुकानों पर घरेलू गैस सिलेंडरों के प्रयोग की मिल रही थी शिकायत
इंस्पेक्टर शैलेंद्र कादियान ने बताया कि विभाग को लगातार घरेलू गैस सिलेंडरों के प्रयोग की शिकायत मिल रही थी। गैस एजेंसियों पर लगी भीड़ का भी यही कारण है कि लोग गैस सिलेंडरों को ब्लैक में बेच रहे हैं। जिन लोगों के घर पीएनजी पाइपलाइन लगी है, वो लोग भी एजेंसियों पर सिलेंडर की लाइन में लगे हुए हैं। इन स्थानों पर की छापेमारी
इंस्पेक्टर शैलेंद्र कादियान ने बताया कि घरेलू गैस सिलेंडरों के कमर्शियल प्रयोग को रोकने के लिए सेक्टर-1, सेक्टर-2 मार्केट, दिल्ली बाईपास, अशोका चौक, पुराना आईटीआई चौक, भिवानी चुंगी और झज्जर चुंगी पर हलवाई की दुकानों पर छापेमारी की। इस दौरान 48 सिलेंडरों को जब्त करके गोदाम में रखवाया गया है। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की जारी रहेगी कार्रवाई
जिला खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के AFSO अशोक कुमार ने बताया कि विभाग की तरफ से घरेलू गैस सिलेंडरों के कमर्शियल प्रयोग करने को लेकर आगे भी छापेमारी जारी रहेगी। विभागा की टीम रोजाना शहर के अलग-अलग स्थानों पर जाकर कार्रवाई कर रही है। आज 48 घरेलू गैस सिलेंडरों को जब्त किया गया है।