हरियाणा में कॉलेज एडमिशन का शेड्यूल जारी:7 मई से ऑनलाइन आवेदन; 10 जून को जारी होगी पहली मेरिट लिस्ट

हरियाणा के उच्च शिक्षा विभाग ने सत्र 2026-27 के लिए कॉलेजों में दाखिले का विस्तृत शेड्यूल जारी कर दिया है। इस बार पूरी दाखिला प्रक्रिया ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से होगी, जिसमें पंजीकरण से लेकर फीस जमा करने तक सभी चरण शामिल हैं। जारी शेड्यूल के अनुसार, कॉलेज प्रोफाइल भरने की प्रक्रिया 17 अप्रैल से 25 अप्रैल 2026 तक चलेगी। छात्र 7 मई से 31 मई तक ऑनलाइन पोर्टल पर पंजीकरण कर सकेंगे। आवेदन फॉर्म में सुधार (ओटीपी के जरिए) 1 जून तक किया जा सकेगा। सभी आवेदकों की सूची 2 जून को जारी की जाएगी, जिसमें संभावित आपत्तियां या त्रुटियां भी दर्शाई जाएंगी। कॉलेजों द्वारा दस्तावेजों का सत्यापन और छात्रों द्वारा आपत्तियों का निवारण 9 मई से 6 जून तक किया जाएगा। पात्र अभ्यर्थियों की मेरिट सूची के लिए प्रारंभिक सूची 8 जून को जारी होगी। पहली और दूसरी मेरिट लिस्ट पहली मेरिट लिस्ट (फेज-I) की प्रोविजनल सूची 10 जून को और फाइनल सूची 11 जून को जारी होगी। फीस जमा करने की अंतिम तिथि 12 जून से 15 जून तक निर्धारित है। दूसरी मेरिट लिस्ट (फेज-II) की प्रोविजनल सूची 16 जून को और फाइनल सूची 17 जून को जारी की जाएगी। इसके लिए फीस 18 जून से 22 जून तक जमा की जा सकेगी। तीसरे फेस की काउंसलिंग 24 को तीसरे चरण में फिजिकल काउंसलिंग का प्रावधान है। खाली सीटों के लिए काउंसलिंग 24 जून को होगी। इसके बाद, 25 जून को पोर्टल नए पंजीकरण या फॉर्म एडिट के लिए दोबारा खुलेगा। 26 जून से 2 जुलाई तक 100 रुपए लेट फीस के साथ और 3 जुलाई से 10 जुलाई तक प्रतिदिन अतिरिक्त 100 रुपए लेट फीस के साथ काउंसलिंग होगी। उच्च शिक्षा विभाग ने सभी छात्रों को सलाह दी है कि वे निर्धारित तिथियों का विशेष ध्यान रखें और समय पर आवेदन प्रक्रिया पूरी करें ताकि दाखिले में कोई बाधा न आए।

Apr 18, 2026 - 15:16
 0