स्कूल में बोरियों में बालू भरते दिखे बच्चे, VIDEO:बेतिया में अभिभावक बोले-'पढ़ाई के समय काम कराया जा रहा',BEO जांच को पहुंचे
पश्चिम चंपारण के बैरिया प्रखंड के मलाही टोला स्थित शिव मंदिर परिसर में संचालित एक विद्यालय का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में कुछ छात्र विद्यालय परिसर में बोरियों में बालू भरते नजर आ रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि स्कूल समय में बच्चों से पढ़ाई कराने के बजाय श्रम कराया गया। देखें,मौके से आई तस्वीरें… RTE और बाल संरक्षण से नियमों की अनदेखी वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय लोगों और अभिभावकों में नाराजगी है। आरोप है कि बच्चों से काम कराने वाले शिक्षक का नाम मोहम्मद मोजाहिर अनवर है। शिक्षा के अधिकार (RTE) और बाल संरक्षण से जुड़े नियमों के तहत विद्यालय में बच्चों से इस तरह का कार्य कराना गंभीर मामला माना जाता है। अन्य शिक्षकों से पूछताछ की जा रही-BEO मामले पर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी हाफिजुल रहमान ने कहा कि विद्यालय में हाल ही में टाइल्स लगाने का कार्य कराया गया था। निर्माण कार्य पूरा होने के बाद कुछ बालू बच गया था, जिसे बोरियों में भरकर हटाया जा रहा था। उनके अनुसार, इसी दौरान बच्चों के बालू भरने का वीडियो बना लिया गया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। उन्होंने बताया कि सूचना मिलते ही मामले को गंभीरता से लिया गया है। वे स्वयं विद्यालय पहुंचकर पूरे प्रकरण की जांच कर रहे हैं और संबंधित शिक्षक समेत अन्य लोगों से पूछताछ की जा रही है। शिक्षक की लापरवाही होने पर कार्रवाई तय शिक्षा विभाग का कहना है कि जांच के दौरान यदि यह साबित होता है कि बच्चों से नियमों के विपरीत काम कराया गया या किसी शिक्षक की लापरवाही सामने आती है, तो संबंधित के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, प्रशासन पूरे मामले की जांच कर वास्तविक स्थिति स्पष्ट करने में जुटा है।
Jul 22, 2026 - 20:11
0

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.