'सेवा संकल्प' अभियान गांव-गांव तक पहुंचाने उद्देश्य:सीतामढ़ी में भाजपा ने PM के 25 साल की सेवा लोगों तक पहुंचाने का लिया संकल्प

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 साल की सेवा, सुशासन और समर्पण को लोगों तक पहुंचाने के लिए भाजपा का 'सेवा संकल्प अभियान' चल रहा है। इसी कड़ी में शनिवार को सीतामढ़ी भाजपा कार्यालय में जिला स्तरीय कार्यशाला हुई। इसमें बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। कार्यशाला की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष मनीष कुमार ने की। कार्यशाला के मुख्य अतिथि पूर्व प्रदेश महामंत्री और बिहार सरकार के बीस सूत्री कार्यक्रम के उपाध्यक्ष डॉ. राजेश वर्मा थे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि सेवा भाजपा के लिए सिर्फ एक कार्यक्रम नहीं है, बल्कि यह पार्टी की कार्यसंस्कृति और जनसेवा का संकल्प है। उन्होंने अभियान को जिला, प्रखंड, पंचायत और बूथ स्तर तक पहुंचाने के लिए एक विस्तृत कार्ययोजना और जिम्मेदारियों के बारे में बताया। डॉ. वर्मा ने यह भी कहा कि 'सेवा संकल्प अभियान' को जन-जन का अभियान बनाना है और समाज के हर वर्ग की भागीदारी सुनिश्चित करनी है। अभियान में 10 कार्यक्रम शामिल इस अभियान के तहत कई कार्यक्रम होंगे। इनमें 'आशीर्वाद का दीया', '25 करोड़ बच्चों के सपनों का भारत' (राष्ट्रव्यापी ड्रॉइंग और भाषण प्रतियोगिता), 'नमो सेवा गाथा', 'आंगन का उत्सव', 'कहानी बदलाव की', 'सेवा मेरा योगदान', 'विकसित भारत संकल्प यात्रा', 'सेवा सेतु अभियान', 'राष्ट्रीय इनोवेशन चैलेंज', 'रंगोली राष्ट्र' और 'जनसेवक महाकुंभ' शामिल हैं। कार्यकर्ताओं से कहा गया कि अभियान को सिर्फ आयोजनों तक सीमित न रखें। इसे सेवा, भागीदारी और बातचीत के जरिए समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है। 'सेवा मेरा योगदान' के तहत नागरिकों को सेवा से जुड़ी गतिविधियों से जोड़ा जाएगा। वहीं, 'आशीर्वाद का दीया' कार्यक्रम से लाभार्थी परिवारों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर खास जोर दिया गया। लोगों को सेवा से जोड़ने का लिया संक्लप कार्यशाला में जिला कोर कमेटी के सदस्य, जिला पदाधिकारी, विधानसभा प्रभारी और संयोजक, विभिन्न मोर्चों के अध्यक्ष, प्रकोष्ठ और विभागों के जिला संयोजक, मंडल अध्यक्ष, मंडल महामंत्री, युवा और महिला मोर्चा अध्यक्ष समेत कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे। आखिर में अभियान को सीतामढ़ी के हर गांव, पंचायत, मंडल और बूथ तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया। साथ ही, ज्यादा से ज्यादा लोगों को सेवा और जनभागीदारी से जोड़ने का भी संकल्प लिया गया।

Sep 6, 2026 - 11:07
 0