सीवान में बालू लदे ट्रक-पिकअप की टक्कर, छह लोग घायल:थावे भवानी मंदिर से लौटते समय हादसा, ट्रक जब्त; पुलिस जांच में जुटी
सीवान के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में सोमवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें ट्रक और पिकअप की आमने-सामने की टक्कर में आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है। यह दुर्घटना करमली हाता गांव के समीप हाइवे पर हुई। घायलों में ट्रक चालक गोपालगंज जिले के भोरे थाना क्षेत्र के नदवा गांव निवासी संजय यादव के साथ साथ पिकअप में सवार सारण जिले के खैरा थाना क्षेत्र के गंगसरवटी गांव निवासी रवि कुमार, राजकुमार, हरेंद्र राय, पार्वती देवी और ममता देवी शामिल हैं। घटना के संबंध में पिकअप सवार लोगों ने बताया कि वे कुल 18 श्रद्धालु छपरा से पूजा करने के लिए गोपालगंज स्थित प्रसिद्ध थावे मां भवानी मंदिर गए थे। पूजा-अर्चना के बाद सभी लोग पिकअप से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान करमली हाता के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने पहले एक इनोवा को हल्की टक्कर मारी, फिर ओवरटेक करने के दौरान एक ट्रेलर को रगड़ दिया और अंत में पिकअप से टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पिकअप सवार पांच लोग और ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए सभी घायलों को वाहन से बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा। साथ ही दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को जब्त कर लिया गया है। ट्रक चालक संजय यादव ने बताया कि वह छपरा से बालू लेकर भोरे जा रहा था, तभी यह हादसा हो गया। वहीं, स्थानीय लोगों का आरोप है कि ट्रक चालक तेज रफ्तार में था और संभवतः नशे में भी था, जिसके कारण उसने एक के बाद एक कई वाहनों को टक्कर मार दी। मुफस्सिल थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि अनियंत्रित ट्रक के कारण यह घटना हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।