शेखपुरा में शराब कारोबारी के घर छापा:गृहस्वामिनी पुलिस को चकमा देकर फरार, पहले भी दर्ज है मामला
शेखपुरा की महुली थाना पुलिस ने शनिवार को चोढ़दरगाह गांव में एक महिला कारोबारी के घर छापा मारा। गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस कार्रवाई में भारी मात्रा में शराब, निर्माण सामग्री और उपकरण बरामद किए गए। छापामारी का नेतृत्व थानाध्यक्ष राम प्रवेश भारती और एएसआई मनोज कुमार ने संयुक्त रूप से किया। पुलिस ने 36 लीटर देसी शराब, 30 लीटर अर्धनिर्मित शराब, कई रसोई गैस चूल्हे और सिलेंडर जब्त किए। हालांकि, गृहस्वामिनी और शराब कारोबारी रुका देवी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गई। थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि विदेशी चौधरी की पत्नी रुका देवी अपने घर में अवैध रूप से शराब का निर्माण और बिक्री कर रही थी। पुलिस ने उसके विरुद्ध स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज कर ली है और फरार महिला कारोबारी की तलाश शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष के अनुसार, रुका देवी के खिलाफ उत्पाद थाने में पहले से भी एक मामला दर्ज है। इसी बीच, जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में चलाए गए अभियान के दौरान शराब पीने के आरोप में 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने इन सभी की सांस की जांच की, जिसमें अल्कोहल की मात्रा पाई गई। इन्हें न्यायालय में पेश किया गया, जहां पहली बार शराब पीने वालों को जुर्माना लेकर छोड़ दिया गया, जबकि दूसरी बार के आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।