वरिष्ठ भाजपा नेता एवं काशीपुर जिला भाजपा सह प्रभारी भारत भूषण चुघ ने राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का स्वागत एवं अभिनंदन किया
वरिष्ठ भाजपा नेता एवं काशीपुर जिला भाजपा सह प्रभारी भारत भूषण चुघ ने राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का स्वागत एवं अभिनंदन किया
वरिष्ठ भाजपा नेता एवं काशीपुर जिला भाजपा सह प्रभारी भारत भूषण चुघ ने राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का स्वागत एवं अभिनंदन किया
दिनांक: 10 सितंबर,2026 स्थान रुद्रपुर
रुद्रपुर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय श्री नितिन नवीन के रुद्रपुर आगमन पर शहर में जगह-जगह तोरण द्वार एवं स्वागत द्वार लगाए गए। उनके स्वागत को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह नजर आया। शहर के विभिन्न मार्गों और प्रमुख चौराहों पर कार्यकर्ताओं ने पुष्पवर्षा कर उनका आत्मीय अभिनंदन किया।
राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नवीन का हेलीकॉप्टर पुलिस लाइन में उतरा। इसके पश्चात वह कार द्वारा कार्यक्रम स्थल की ओर रवाना हुए। मार्ग में विभिन्न स्थानों पर भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।
इसी क्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता एवं काशीपुर जिला भाजपा सह प्रभारी भारत भूषण चुघ ने मुख्य बाजार के मोड़ पर राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नवीन का स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे और उन्होंने उत्साहपूर्वक राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत किया।
इसके बाद श्री नितिन नवीन आर्क होटल में आयोजित पंजाबी गौरव सम्मेलन के कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। यहां वरिष्ठ भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं द्वारा उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। भारत भूषण चुघ ने राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नवीन को सिरोपाओ एवं तलवार भेंट कर सम्मानित किया और उनका हार्दिक अभिनंदन किया।
राष्ट्रीय अध्यक्ष के रुद्रपुर आगमन को लेकर पूरे शहर में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनके नेतृत्व में संगठन को और मजबूत करने तथा पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प भी व्यक्त किया।
इस अवसर पर महेश ठाकुर, संदीप सिंह, अमित गौड़, विकास चौधरी, पूरन पांडेय, संजीव अरोरा, शिव छाबड़ा, नैन चुघ, तरुण चुघ, विकास मल्लिक, सुजीत बाला, अंशु, वीरेंद्र सुखीजा, सेवक राम, सोनू गुम्बर, नीतीश धीर, कमल अरोरा, अंकित नरूला, बाजिंद्र सिंह, डाक्टर रोशन लाल अरोरा, कुलवंत सिंह, कश्मीर सिंह, अमन दीप सिंह, प्रीतम सिंह, चंद्र प्रकाश चुघ, गुरचरण सिंह, प्रधान राम सिंह, रौनक ग्रोवर, हरजीत राठी, पवन ग्रोवर, नील कंठ राणा एवं हीरामन उपस्थित रहे।



