लंबित मामलों को निपटाने में लापरवाही बर्दाश्त नहीं-SP:बेतिया सदर कार्यालय का औचक निरीक्षण किया,बोले- रिकॉर्ड मेंटेनेंस में तेजी लाएं
पश्चिम चंपारण के बेतिया पुलिस अधीक्षक डॉ. शौर्य सुनम ने अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर-1 बेतिया कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्यालय में रखे विभिन्न अभिलेखों और रजिस्टरों का गहन अवलोकन किया। इनमें लूट पंजी, गिरोह पंजी, डकैती पंजी, फिरौती हेतु अपहरण पंजी, त्रुटि पंजी और अपराध अनुक्रमणी जैसे महत्वपूर्ण रजिस्टर शामिल थे। ऑनलाइन पोर्टलों पर दर्ज मामलों का निरीक्षण पुलिस अधीक्षक ने अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर-1 कार्यालय में संचालित विभिन्न ऑनलाइन पोर्टलों पर दर्ज प्रविष्टियों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने अभिलेखों के रखरखाव की स्थिति पर संतोष व्यक्त किया और कार्यप्रणाली को अधिक पारदर्शी तथा प्रभावी बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान लंबित मामलों की विस्तृत समीक्षा की गई। पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट निर्देश दिए कि लंबित कांडों के निष्पादन में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने चेतावनी दी कि ऐसे मामलों में उदासीनता बरतने वाले अधिकारियों को चिह्नित कर उनके विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखें उन्होंने सभी पुलिस अधिकारियों को लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन, अभिलेखों के अद्यतन संधारण और ऑनलाइन प्रविष्टियों में शुद्धता बनाए रखने का निर्देश दिया। साथ ही, कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए सक्रिय एवं जवाबदेह कार्यशैली अपनाने पर भी जोर दिया। निरीक्षण के समय अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर-1 विवेक दीप के साथ अन्य पुलिस अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे।