रोहतक में पिकअप की टक्कर से सिक्योरिटी गार्ड की मौत:घर से स्कूटी पर ड्यूटी के निकला, नारनौल-अंबाला हाईवे पर हुआ हादसा

रोहतक में नारनौल-अंबाला 152D हाइवे पर स्कूटी और पिकअप की टक्कर में स्कूटी सवार व्यक्ति की मौत हो गई। सूचना पाकर कलानौर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के डेड हाउस भेज दिया। पुलिस मामले में जांच कर रही है। मृतक की पहचान गांव बोहर पाना भोपाना निवासी कृष्ण के रूप में हुई। कृष्ण सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता था। सुबह स्कूटी लेकर ड्यूटी पर जाने के लिए घर से निकला था। जब कृष्ण नारनौल-अंबाला हाईवे 152D पर पहुंचा तो तेज रफ्तार पिकअप ने स्कूटी में टक्कर मार दी, जिसके कारण कृष्ण की मौत हो गई। सुबह 4 बजे ड्यूटी के लिए घर से निकला मृतक के बेटे राकेश ने बताया कि उसके पिता कृष्ण रोजाना की तरह सुबह 4 बजे घर से ड्यूटी करने के लिए घर से निकले थे। लेकिन किसे पता था कि वह वापस नहीं लौटेंगे। उसे पुलिस ने सूचना दी थी कि उसके पिता का एक्सीडेंट हो गया, जिसके बाद वह मौके पर पहुंचे और देखा कि उसके पिता की मौत हो चुकी है। पुलिस मामले में कर रही जांच कलानौर थाना इंचार्ज रविंद्र कुमार ने बताया कि 152D पर सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत होने की सूचना मिली थी। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। साथ ही मृतक के बेटे की शिकायत पर पिकअप ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की।

Sep 6, 2026 - 11:07
 0