मेलोनी संग डिनर के बाद दुनिया के अजूबे 'कोलोसियम' पहुंचे पीएम मोदी, तस्वीरें सोशल मीडिया पर हुईं वायरल
Modi Meloni Colosseum Visit : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी के साथ रोम स्थित ऐतिहासिक कोलोसियम का दौरा किया। मेलोनी के साथ डिनर से लेकर कोलोसियम जाने तक उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।
Modi Meloni Colosseum Visit : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी पांच देशों की यात्रा के आखिरी पड़ाव पर इटली पहुंचे, जहां पीएम जॉर्जिया मेलोनी ने डिनर के बाद उन्हें रोम का ऐतिहासिक 'कोलोसियम' घुमाया। दोनों नेताओं की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। ALSO READ: डेढ़ साल बाद फ्रांस में मिलेंगे पीएम मोदी और डोनाल्ड ट्रंप, जून में 2 दोस्तों की मुलाकात पर दुनिया की नजरें
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर अपनी पोस्ट में कहा, 'रोम में उतरने के बाद, कल रात के भोजन (डिनर) पर प्रधानमंत्री मेलोनी से मिलने और उसके बाद ऐतिहासिक कोलोसियम (Colosseum) देखने का अवसर मिला। हमने कई तरह के विषयों पर विचारों का आदान-प्रदान किया। आज होने वाली हमारी बातचीत को लेकर उत्सुक हूं, जहां हम भारत-इटली दोस्ती को और मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा जारी रखेंगे।'
Upon landing in Rome, had the opportunity to meet Prime Minister Meloni over dinner followed by a visit to the iconic Colosseum. We exchanged perspectives on a wide range of subjects. Looking forward to our talks today, where we will continue the conversation on how to boost the… pic.twitter.com/df0bDYKCdU — Narendra Modi (@narendramodi) May 20, 2026
क्या है कोलोसियम की विशेषता?
कोलोसियम न केवल इटली की, बल्कि पूरी दुनिया की सबसे प्रसिद्ध और ऐतिहासिक इमारतों में से एक है। यह इटली की राजधानी रोम के केंद्र में स्थित है। यह दुनिया का सबसे बड़ा एम्फीथिएटर है। इसे आज से करीब 2,000 साल पहले (72 ईस्वी से 80 ईस्वी के बीच) कंक्रीट और पत्थरों से बनाया गया था। अपनी ऐतिहासिक महत्ता और बेजोड़ बनावट के कारण कोलोसियम को दुनिया के नए सात अजूबों में चुना गया है। साथ ही, यह यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल सूची में भी शामिल है।
चर्चा में मेलोनी की सेल्फी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार देर रात पांच देशों की यात्रा के आखिरी पड़ाव में इटली पहुंचे थे। इटली की प्रधानमंत्री जॉजिया मेलोनी ने अपनी और नरेंद्र मोदी की एक सेल्फी सोशल मीडिया साइट एक्स पर शेयर करते हुए लिखा कि मेरे दोस्त रोम में आपका स्वागत है। साथ में उन्होंने मोदी संंग एक सेेेेेल्फी भी पोस्ट की, जो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई। ALSO READ: Modi Meloni Selfie : 'वेलकम टू रोम माय फ्रेंड', जॉजिया मेलोनी ने इस अंदाज में किया पीएम मोदी का स्वागत
Welcome to Rome, my friend! pic.twitter.com/mUjFL4HIqY — Giorgia Meloni (@GiorgiaMeloni) May 19, 2026
दोनों नेताओं की तस्वीरें पहली भी इंटरनेट पर सुर्खियां बटोरती रही है। 2023 में दुबई में हुए COP28 शिखर सम्मेलन के दौरान मेलोनी की 'Good friends at COP28' वाली सेल्फी काफी वायरल हुई थी। 2024 में इटली के अपुलिया में आयोजित G7 शिखर सम्मेलन के दौरान 'मेलोडी टीम की तरफ से हैलो' वीडियो ने भी दुनियाभर में चर्चा बटोरी थी।
edited by : Nrapendra Gupta



