बूथ सशक्तीकरण अभियान की जिला कार्य योजना बैठक आयोजित
बूथ सशक्तीकरण अभियान की जिला कार्य योजना बैठक आयोजित
बूथ सशक्तीकरण अभियान की जिला कार्य योजना बैठक आयोजित
रुद्रपुर। ऊधम सिंह नगर के जिला प्रभारी बनने के बाद पहली बार भाजपा जिला कार्यालय पहुंचे खिलेन्द्र चौधरी का पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। इसके बाद जिला कार्यालय में बूथ सशक्तीकरण अभियान की जिला कार्य योजना बैठक आयोजित हुई। बैठक में बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं को सक्रिय रूप से संगठन से जोड़ने पर जोर दिया गया।
बैठक का शुभारंभ दीप प्रज्वलन और वंदे मातरम् के साथ हुआ। कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष अमित पांडे ने किया। जिला महामंत्री तरुण दत्ता कार्यक्रम के संयोजक तथा हिमांशु शुक्ला और आदेश चौहान सह-संयोजक रहे।
प्रदेश आइटी सह-संयोजक अमित चौधरी ने कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने कार्यकर्ता नियुक्ति, डिजिटलाइजेशन, प्रोफाइलिंग और सत्यापन की प्रक्रिया समझाते हुए बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की जानकारी को व्यवस्थित एवं सत्यापित करने पर जोर दिया।
बूथ मजबूत तो संगठन मजबूत : खिलेन्द्र चौधरी
जिला प्रभारी खिलेन्द्र चौधरी ने कहा कि बूथ संगठन की सबसे महत्वपूर्ण इकाई है। बूथ मजबूत होगा तो संगठन भी मजबूत होगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपने-अपने बूथों पर लगातार संपर्क अभियान चलाने और वहां रहने वाले सभी कार्यकर्ताओं को संगठन की गतिविधियों से जोड़ने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की सक्रियता, आपसी समन्वय और नियमित संवाद को प्राथमिकता दी जाए। कार्यकर्ता नियुक्ति, सत्यापन और प्रोफाइलिंग के साथ डिजिटल माध्यमों का प्रभावी उपयोग किया जाए। सभी पदाधिकारी बूथ को केंद्र में रखकर योजनाबद्ध तरीके से कार्य करें।
जिला सह प्रभारी साकेत अग्रवाल ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने बूथ सशक्तीकरण अभियान को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
इस दौरान जिला महामंत्री तरुण दत्ता, जिला महामंत्री रमेश जोशी, दर्जा राज्य मंत्री गंभीर धामी, मोहिनी पोखरियाल और किशन सिंह टिन्ना, पूर्व जिलाध्यक्ष एवं जिला नैनीताल प्रभारी विवेक सक्सेना, प्रदेश महामंत्री महिला मोर्चा रश्मि रस्तोगी, सह प्रभारी जिला नैनीताल रणदीप पोखरियाल सहित जिले के पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष एवं भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।



