आईफोन के लिए पहाड़ी से कूदा बेटा:बचाने में पिता भी गिरे, सदमे में मां ने भी पहाड़ी से छलांग लगाई, छत्रपति संभाजीनगर का मामला

महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में शुक्रवार को आईफोन के अपग्रेड वर्जन की मांग को लेकर हुए विवाद में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। 18 साल का कुणाल नया आईफोन दिलाने की जिद कर रहा था। उसके पास पहले से आईफोन था, लेकिन मां संगीता ने पैसे नहीं होने की बात कहकर बाद में मोबाइल खरीदने को कहा। नाराज कुणाल सुबह करीब 10 बजे तिसगांव इलाके की खावड्या पहाड़ी पर चला गया। उसे समझाने पिता मुरलीधर, मां और पड़ोसी भी वहां पहुंचे। करीब 3 घंटे तक सभी उसे मनाते रहे, लेकिन वह नहीं माना। दोपहर करीब एक बजे पिता मुरलीधर बेटे को रोकने के लिए पहाड़ की चोटी पर पहुंचे और उसे पकड़ने की कोशिश की। इसी दौरान कुणाल ने नीचे छलांग लगा दी। बेटे को बचाने की कोशिश में मुरलीधर का संतुलन बिगड़ा और वे भी खाई में गिर गए। यह देखकर मां संगीता को सदमा लगा और उन्होंने भी पहाड़ी से छलांग लगा दी। हादसे का 7 सेकंड का वीडियो वायरल… नया मोबाइल दिलाने की बात भी कही माता-पिता के साथ गांव के लोग भी पहुंचे। करीब तीन घंटे तक लोग उसे नीचे आने के लिए कहते रहे। उन्होंने कुणाल से कहा कि वह नीचे आ जाए, उसे मोबाइल फोन देने की बात भी कही। कुणाल बेहद परेशान था और कह रहा था कि अब उसके पास कोई रास्ता नहीं बचा है। गांव के पूर्व सरपंच संजय जाधव ने बताया कि चार साल पहले कुणाल के छोटे भाई की भी मौत हो चुकी है। इस हादसे के बाद पूरा परिवार खत्म हो गया। फायर बिग्रेड कर्मचारियों ने जाल बिछाया, लेकिन लड़के ने दिशा बदली स्थिति की गंभीरता को समझते हुए, दमकल कर्मियों ने युवक को बचाने के लिए पहाड़ की तलहटी में बड़ा सुरक्षा जाल बिछाया था, लेकिन पहाड़ की चोटी पर खड़ा युवक लगातार अपनी दिशा बदल रहा था। --------------------------- ये खबर भी पढ़ें: दावा-सिया ने चेतन से 4 महीने पहले सीक्रेट मैरिज की:गवाह बनी दो सहेलियों से पूछताछ जारी, नवंबर में केतन से शादी होनी थी पुणे के केतन अग्रवाल मर्डर केस में सिया और चेतन को लेकर नई जानकारी सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि सिया गोयल ने केतन से सगाई के बाद अपने प्रेमी चेतन चौधरी से गुपचुप शादी कर ली थी। पढ़ें पूरी खबर…

Aug 22, 2026 - 09:05
 0