'भास्कर समाधान' से हो रहा बदलाव:सीकर में खराब सड़क और पाइपलाइन की लीकेज से मिला छुटकारा, जेईएन हेमंत सैनी बने 'स्टार ऑफिसर'
सीकर में ‘भास्कर समाधान’ शहर में बदलाव लाने का प्रभावी जनमंच बन गया है। एक पोस्ट से लोगों को न केवल समाधान मिल रहे हैं बल्कि शहरवासी भी इस मंच के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। प्रशासन भी समाधान में सहयोग कर रहा है। आज शहर के सबलपुरा औरपुलिस लाइंस एरिया में खराब सड़क और पाइपलाइन की लीकेज की समस्या का समाधान होने से स्थानीय लोगों को भी गुड गवर्नेंस का अहसास हुआ। दैनिक भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए… पहले एक नजर उन समाधानों पर जिसने लोगों को राहत दी… पोस्ट के बाद रोड का पैचवर्क होने से मिली राहत सीकर के सबलपुरा की न्यू शिव कॉलोनी से मानवेन्द्र सिंह ने खराब रोड की समस्या पोस्ट की थी। उन्होंने लिखा था कि हमारी कॉलोनी में जगह–जगह रोड खराब है। टूटी सड़क पर गड्ढे हैं जिनमें बारिश का पानी भर जाने से वाहन चालकों को भी परेशानी हो रही है। प्रशासन से अपील है कि सड़क का पैच वर्क करवाकर समस्या का समाधान करें। पोस्ट के बाद संबंधित विभाग ने सड़क ठीक करवा दी है। समाधान होने की जानकारी मानवेन्द्र ने अपनी ही पोस्ट पर कमेंट कर शेयर की है। जेईएन हेमंत सैनी बने ‘स्टार ऑफिसर’ सीकर के सिल्वर जुबली रोड, पुलिस लाइंस से राजकुमार सैनी ने पानी की पाइपलाइन लीक होने की समस्या पोस्ट कर प्रशासन से अपील की मांग की थी। उन्होंने लिखा था कि पुरोहित जी की ढाणी, पानी की टंकी के पास मोक्षधाम के पीछे वाले गेट से लेकर नवज्योति स्कूल वाले रोड तक जलदाय विभाग की पाइपलाइन बीते 7–8 महीनों से लीक है। पानी तो व्यर्थ बह ही रहा है सड़क पर कीचड़ भी होने से राहगीरों को भी परेशानी हो रही है। 'भास्कर समाधान' पर समस्या पोस्ट होने के बाद जेईएन हेमंत सैनी ने लीकेज सुधार कर समस्या का समाधान करवा दिया। एप से लोगों को मिल रहा समाधान अपने क्षेत्र की समस्याएं पोस्ट कर यूजर विभागों और जिम्मेदारों को जमीनी हकीकत बता रहे हैं और अधिकारी अपनी टीम से उसका समाधान भी करवा रहे हैं। आप भी अपने क्षेत्र, वार्ड, सेक्टर, गांव या गली की समस्या हमें पोस्ट कर सकते हैं। भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए… अब उन समस्याओं पर एक नजर जिनके समाधान होना अभी बाकी हैं… बोरवेल खुला, हादसे का रहता डर सीकर के सनवाली रोड, टोडी नगर से कैलाश गोरा ने खुले बोरवेल की समस्या पोस्ट की है। उन्होंने बताया कि एरिया में एक बोरवेल काफी समय से खुला हुआ है। मालिक ने इसके मुंह पर एक पत्थर रखकर अपनी जिम्मेदारी से इतिश्री कर ली है। आए दिन बोरवेल में बच्चों के गिरने की घटनाएं होती हैं बावजूद इसके लापरवाही की जा रही है। प्रशासन से अपील है कि इस बोरवेल को स्थायी रूप से बंद करवाकर हादसे की आशंका का समाधान करें। अस्पताल में कचरा, पेड़ टूटकर लटका सिल्वर जुबली रोड, राधा किशनपुरा से एडवोकेट विक्की कुमावत ने अस्पताल में टूटे पेड़ की समस्या लिखकर भेजी है। उन्होंने अपनी पोस्ट में समस्या का जिक्र करते हुए बताया कि स्थानीय श्री कल्ययाण अस्पताल के परिसर में जगह–जगह कचरे का ढेर लगा हुआ है। अहाते में एक पेड़ भी टूटकर लटक गया है जो कभी भी गिर सकता है। अस्पताल प्रशासन इस समस्या का समाधान करे ताकि किसी रोगी या उसके परिजन पेड़ से चोटिल न हों। सर्विस रोड पर कचरे का ढेर, भारी वाहनों से हादसे का डर जयपुर रोड स्थित वीर तेजा जी सर्किल से सुनील कुमार जांगिड़ ने सर्विस रोड और केबल ट्रेंच की खस्ताहाल की समस्या पोस्ट की है। उन्होंने चार फोटो शेयर कर समस्या दिखाते हुए लिखा कि वीर तेजा जी सर्किल से रोको तिराहे तक बनी सर्विस रोड पर कचरा, गड्ढे और टूटी बाउंड्री वॉल वाहन चालकों के लिए परेशानी बन गए हैं। यहां सर्विस रोड कम निजी पार्किंग ज्यादा नजर आती है। कचरे से काफी दुर्गंध आती है। भारी ट्रोले और ट्रक खड़े रहते हैं जिनसे हादसा होने की आशंका भी रहती है। कॉलोनी में नियमित नहीं आती कचरा गाड़ी, लोग परेशान 'भास्कर समाधान' पर वार्ड नंबर 54 से प्रमोद कुमार भार्गव ने कचरा गाड़ी के नियमित रूप से न आने की समस्या पोस्ट की है। उन्होंने बताया कि पिपराली रोड, पॉल फैक्ट्री के पीछे कॉलोनी में कचरा गाड़ी नियमित रूप से कचरा संग्रहण के लिए नहीं आती। इससे मोहल्ले में कचरे का ढेर लग गया हे। परेशान होकर लोगों ने कॉलोनी के खाली प्लॉट में ही कचरा फेंकना शुरू कर दिया है। इससे पूरे मोहल्ले में बदबू और मच्छर हो गए हैं। इस समस्या का समाधान करवाएं। ‘भास्कर समाधान’ की ये खबरें भी पढ़िए… 1.सीकर में जनभागीदारी से बदली तस्वीर:'भास्कर समाधान' पर पोस्ट के बाद तुरंत एक्शन में आया प्रशासन, PHED ने सुधारी पेयजल व्यवस्था 2.सीकर में पुलिया और लीकेज की समस्या हुई दूर:तो सबलपुरा में करंट का डर और सालासर रोड पर गंदे पानी की समस्या जारी 3.पेयजल आपूर्ति की समस्या का हुआ समाधान:जलभराव, खराब सड़क और बंद स्ट्रीट लाइट की समस्या से लोग परेशान 4. एईएन वाजिद अहमद बने आज 'स्टार ऑफिसर':स्ट्रीट लाइट, पाइपलाइन लीकेज, कचरा और नाली निर्माण से जुड़ी समस्याएं भी आईं सामने 5.एईएन विकास बने आज के 'स्टार ऑफिसर':बिजली लाइन, जलभराव, नाली की सफाई और कचरा संग्रहण से जुड़ी समस्याएं आई सामनें 6.सीकर की जनता कॉलोनी में रास्ते से हटा अतिक्रमण:बंद स्ट्रीट लाइट की समस्या से लोगों को मिली राहत, 'भास्कर समाधान' पर आई शिकायतों पर हुआ एक्शन 7.जेईएन हरिराम के प्रयास से दूर हुई जलभराव की समस्या:कहीं जाम नाली तो कहीं बंद स्ट्रीट लाइट से परेशानी, टूटी पाइपलाइन की समस्या से भी मिली राहत 8.पिंकी मीणा बनीं आज की 'स्टार ऑफिसर':पावलवास रोड पर पाइपलाइन लीकेज की समस्या हुई हल 9.जेईएन हेमंत सैनी बने आज के 'स्टार ऑफिसर':सड़क, जलभराव, पेयजल और नाली से जुड़ी समस्याएं आई सामनें, पाइपलाइन लीकेज और स्ट्रीट लाइट की समस्या के समाधान से लोगों को राहत 10. एईएन अमित स्वामी बने ‘स्टार ऑफिसर’:पानी लीकेज, जलभराव और बंद स्ट्रीट लाइट जैसी समस्याओं से लोग अभी भी परेशान