मुरादाबाद में बेटी ने प्रेमी संग रची डकैती की साजिश, अपने ही परिवार को बनाया निशाना, खौफनाक साजिश पढ़ उड़ जाएंगे होश

मुरादाबाद से एक ऐसी घटना सामने आई, जिसने सूना उसके होश उड़ गये, प्रेमी के प्यार में पागल एक बेटी ने रिश्तों और भरोसे दोनों को झकझोर कर रख दिया। जिस बेटी को परिवार ने प्यार से पाला, उसी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर घर में करोड़ों की डकैती की साजिश रच ...

May 14, 2026 - 21:45
 0
मुरादाबाद में बेटी ने प्रेमी संग रची डकैती की साजिश, अपने ही परिवार को बनाया निशाना, खौफनाक साजिश पढ़ उड़ जाएंगे होश

Moradabad robbery case मुरादाबाद से एक ऐसी घटना सामने आई, जिसने सूना उसके होश उड़ गये, प्रेमी के प्यार में पागल एक बेटी ने रिश्तों और भरोसे दोनों को झकझोर कर रख दिया। जिस बेटी को परिवार ने प्यार से पाला, उसी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर घर में करोड़ों की डकैती की साजिश रच डाली।  पुलिस ने परिवार के साथ हुए विश्वासघात का जैसे ही खुलासा किया तो सभी दंग रह गये। 

ALSO READ: ओमान तट के पास भारतीय झंडे वाले जहाज 'हाजी अली' पर मिसाइल अटैक, भारत ने कहा- बर्दाश्त नहीं, दी कड़ी चेतावनी

मामला थाना नागफनी क्षेत्र के अकबर कंपाउंड का है, जहां पीतल कारोबारी मोहम्मद इमरान के घर 11 मई की सुबह हथियारबंद बदमाशों ने धावा बोलकर डैकती को अंजाम दिया। बदमाश करीब 1 करोड़ 20 लाख रुपये की नकदी और जेवरात लूटकर फरार हो गए थे। घटना के दौरान पूरे परिवार को तमंचों के बल पर बंधक बनाया गया और जाते समय अपराधी अपने साथ श घर में लगे सीसीटीवी कैमरों का डीवीआर भी ले गए थे, ताकि कोई सबूत न बचे।

 

मुरादाबाद पुलिस की डैकती की सूचना पर हाथ-पांव फूल गये, घर में लगे सीसीटीवी का डीवीआर आरोपियों के पास था, पुलिस को कुछ समझ में नही आ रहा था। पुलिस को शक था कि कोई करीबी ही है, जिसने घटना को अंजाम दिलवाया है। जिस दिन यह डैकती हुई थी उस समय घर में कारोबारी मोहम्मद इमरान, उनकी पत्नी सीमा, दो बेटे और दो बेटियां घर में मौजूद थे। मुरादाबाद वरिष्ठ अधिकारी ने खुद घटनास्थल का मुआयना किया और इस खुलासे के लिये चार टीमें गठित की, जिन्होंने आसपास में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई। वहीं पुलिस ने परिवार से पूछताछ की और अपनी जांच को आगे  बढ़ाया।

ALSO READ: बरेली में आंधी का खौफनाक मंजर! टीनशेड के साथ 50 फीट हवा में उड़े नन्हे मियां, हाथ-पैर टूटे

पुलिस जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ी, वैसे-वैसे इस डकैती की परतें खुलती चली गईं। सबसे बड़ा खुलासा तब हुआ जब पुलिस को पता चला कि इस वारदात का मास्टरमाइंड कोई बाहरी नहीं, बल्कि कारोबारी की अपनी बेटी अरीबा ही है।

 

पुलिस ने मीडिया को बताया कि कारोबारी इमरान की बेटी अरीबा का अमरोहा के रहने वाले अरशद वारसी से पुराना प्रेम संबंध था। यह प्रेमी युगल शादी करना चाहता था, लेकिन अलग जाति होने की वजह से परिवार इसके लिए तैयार नहीं था। इसके बाद दोनों ने ऐसा खौफनाक प्लान बनाया जिसने पूरे शहर को चौंका दिया।

 

शादी न होने से परेशान अरीबा ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर एक योजना तैयार की। इस योजना में उन्होंने डैकती का प्लान तैयार किया, ताकि मिली रकम से  नई जिंदगी की शुरूआत कर सकें। अरीबा कारोबारी परिवार से थी घर में नकदी और ज्वैलरी की जानकारी उसने प्रेमी को दी, साथ ही परिवार की सुरक्षा व्यवस्था और गतिविधियों को भी बताया। इतना ही नहीं, उसने एक महीने पहले ही घर के मुख्य गेट की चाबी भी अरशद को दी थी। वारदात वाली रात अरीबा ने खुद घर का डिजिटल लॉक खोलकर बदमाशों को अंदर आने का मौका दिया और फिर अपने ही परिवार को लुटते हुए देखती रही।

 

मुरादाबाद एसएसपी सतपाल अंतिल ने बताया कि अरशद ने अपने साथियों के साथ पहले घर की रेकी की और फिर सुनियोजित तरीके से डकैती को अंजाम दिया। पुलिस ने अरीबा, उसके प्रेमी अरशद वारसी और तीन अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के पास से 47 लाख 24 हजार रुपये नकद, चार तमंचे, पांच मोबाइल फोन और दो कारें बरामद की गई हैं।

 

फिलहाल पुलिस घटना में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश अर रही है और बाकी रकम बरामद करने के प्रयास किए जा रहे हैं। इस घटना ने एक बार फिर यह प्रश्न खड़ा कर दिया है कि जब अपनों से ही विश्वासघाती बन कर घोखा दें, तो इंसान किस पर भरोसा करेगा। Edited by : Sudhir Sharma