मुख्यमंत्री सैनी का सोहना दौरा रद्द:कई दिनों से चल रही थी तैयारी, निजी अस्पताल का नक्शा पास न होने से कार्यक्रम स्थगित

सोहना में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का निर्धारित दौरा अचानक रद्द कर दिया गया है। मुख्यमंत्री को वीरवार को दमदमा रोड स्थित अक्रोपोलिस सुपर स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होना था। सूत्रों के अनुसार, अस्पताल का नक्शा नगर परिषद सोहना से स्वीकृत न होने के कारण यह कार्यक्रम प्रशासनिक स्तर पर स्थगित किया गया। मुख्यमंत्री सैनी के इस दौरे को लेकर प्रशासन और स्थानीय लोगों में व्यापक तैयारियां चल रही थीं। अस्पताल परिसर के आसपास सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे और विभिन्न विभागों की टीमें कार्यक्रम की रूपरेखा को अंतिम रूप देने में जुटी हुई थीं। बुधवार देर शाम कार्यक्रम रद्द होने की सूचना मिली, जिससे स्थानीय प्रशासन और आयोजन समिति में हलचल मच गई। सूत्रों के मुताबिक, नगर परिषद ने अपेक्स हॉस्पिटल के निर्माण से संबंधित नक्शा पास न होने की रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी थी। इस रिपोर्ट के बाद मुख्यमंत्री कार्यालय ने दौरा स्थगित करने का निर्णय लिया। सीएम को करना था भगत सिंह की प्रतिमा का अनावरण हालांकि, यह भी चर्चा है कि हाल ही में दिल्ली में हुई एक बड़ी घटना के चलते मुख्यमंत्री का यह कार्यक्रम सुरक्षा कारणों से भी रद्द किया गया हो सकता है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के आगमन को लेकर सोहना के लोगों में काफी उत्साह था। स्थानीय नागरिकों और विभिन्न सामाजिक संगठनों ने मुख्यमंत्री से क्षेत्र के विकास से जुड़ी कई मांगें रखने की योजना बनाई थी। इसके अतिरिक्त, मुख्यमंत्री द्वारा फव्वारा चौक स्थित शहीद भगत सिंह की प्रतिमा का अनावरण भी प्रस्तावित था। कार्यक्रम रद्द होने से लोगों में निराशा है। नागरिकों ने आशा व्यक्त की है कि मुख्यमंत्री जल्द ही सोहना का दौरा करेंगे और क्षेत्र के विकास संबंधी मुद्दों पर सकारात्मक निर्णय लेंगे।

Nov 12, 2025 - 19:26
 0