सोनीपत साइबर पुलिस ने सुलझाए 6 केस:11 आरोपियों को किया काबू; 11.74 लाख रुपए, बरामद, बैंक खाते फ्रीज किए

सोनीपत पुलिस ने साइबर अपराधों के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस आयुक्त ममता सिंह के मार्गदर्शन और सहायक पुलिस आयुक्त अजीत सिंह के नेतृत्व में, साइबर थाना सोनीपत की टीम ने 1 से 15 नवंबर के बीच त्वरित और वैज्ञानिक जांच करते हुए 6 साइबर अपराध के मामलों को सुलझाया है। इस दौरान पुलिस ने 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया और उनसे 11.74 लाख रुपए बरामद किए। पुलिस प्रवक्ता ASI रविंद्र सिंह ने रविवार को बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी उत्तर प्रदेश, पंजाब, राजस्थान, गुजरात और हरियाणा के निवासी हैं। पुलिस ने आरोपियों के विभिन्न बैंक खातों में जमा 4.12 लाख रुपए की राशि को भी फ्रीज कर दिया है, जिससे आगे की संभावित ठगी को रोका जा सका है। सहायक पुलिस आयुक्त अजीत सिंह ने बताया कि सोनीपत पुलिस साइबर अपराधों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। उन्होंने आम जनता से अपील की है कि किसी भी ऑनलाइन ठगी, संदिग्ध लिंक, फर्जी कॉल या साइबर धोखाधड़ी की सूचना तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 पर दें। गिरफ्तार आरोपियों का विवरण मुकदमा नंबर 18 दिनांक 22.03.2025 करण सिंह डोराटा, निवासी लक्ष्मी नगर, कोटपुतली, राजस्थान मुकदमा नंबर35 दिनांक 17.06.2025 मुकदमा नंबर 26 दिनांक 09.06.2025 मुकदमा नंबर 61 दिनांक 23.09.2025 मुकदमा नंबर 51 दिनांक 29.08.2025 मुकदमा नंबर 58 दिनांक 19.09.2025

Nov 23, 2025 - 12:08
 0