टोहना में कांग्रेस का वोट चोर गद्दी छोड़ अभियान:पोस्टर लगाए, युवा जिलाध्यक्ष बोले- प्रदेश में युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
टोहाना में कांग्रेस युवा जिलाध्यक्ष संजय ठरवा के नेतृत्व में 'वोट चोर गद्दी छोड़' अभियान चलाया गया। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर पोस्टर लगाकर लोगों को जागरूक किया। जिलाध्यक्ष संजय ठरवा ने बताया कि यह अभियान भाजपा पर वोट चोरी का आरोप लगाते हुए उसकी 'पोल खोलने' के लिए शुरू किया गया है। उन्होंने कहा कि टोहाना में भी लोगों को इस मुद्दे पर जागरूक किया जा रहा है। संजय ठरवा के अनुसार, पिछले विधानसभा चुनाव के दौरान टोहाना में भी कथित तौर पर वोट चोरी हुई थी। उनका दावा है कि इसी कारण कांग्रेस प्रत्याशी की जीत का अंतर केवल दस हजार वोट रहा, जबकि यह पचास हजार से अधिक होना चाहिए था। जुमलेबाजी कर रही प्रदेश सरकार : संजय उन्होंने यह भी बताया कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी फर्जी मतदाताओं द्वारा की गई पोलिंग के माध्यम से हुई वोट चोरी का मुद्दा मजबूती से उठा रहे हैं। संजय ठरवा ने सरकार पर युवाओं को रोजगार देने के बजाय 'जुमलेबाजी' करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि हर महीने कई कर्मचारी रिटायर हो रहे हैं, फिर भी युवाओं को नौकरी नहीं मिल रही है। उनके अनुसार, भाजपा ने आम जनता के साथ धोखा किया है, जिससे लोगों में सरकार के प्रति रोष है।



