एक तरफ रूस का सबसे सस्ता तेल दूसरी तरफ अमेरिका का दबाव जो ना किसी की धमकी से डरता है ना किसी के लालच में फंसता है। आज हम बात करेंगे उस गेम की जिसमें भारत ने एक चाल चली और रूस को मजबूरी में $10 प्रति बैरल का डिस्काउंट देना पड़ गया। दरअसल पिछले कुछ महीनों से रूस पर अमेरिका के सबसे कड़े प्रतिबंध लागू हैं। लकोइल, रुसफ जैसे दिग्गज रूसी कंपनियां सीधे अमेरिकी निशाने पर है। अमेरिका ने भारत पर दबाव बनाया। यहां तक कि भारतीय सामानों पर 25% एक्स्ट्रा टेरिफ लगा डाला। मैसेज साफ था अगर रूस से तेल खरीदोगे तो कीमत चुकानी पड़ेगी और भारत ने भारत ने बिना शोर मचाए ना कोई बयानबाजी की बस चुपचाप गेम पलट दिया। पिछले दो महीनों में भारत ने रूस से तेल आयात में बड़ी कटौती कर दी। यह वही भारत था जो 2022 के बाद रूस का सबसे बड़ा तेल ग्राहक बन चुका था। लेकिन जैसे ही भारत ने ब्रेक लगाया रूस की परेशानी बढ़ गई क्योंकि रूस के पास अब यूरोप नहीं, अमेरिका नहीं और चीन पहले से ही मोलभाव कर रहा था।
भारत की सबसे बड़ी रिफाइनरी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन यानी आईओसी ने रूस को साइड में रखकर ब्राजील का रुख कर लिया। मार्च महीने के लिए आईओसी ने 70 लाख बैरल कच्चा तेल ब्राजील की सरकारी कंपनी पेट्रोबस और अन्य सप्लायर से खरीदा और संदेश साफ दिया कि भारत के पास दूसरे विकल्प भी हैं। यही बात अब रूस को चूक गई। जैसे ही रूस को लगा कि भारत सच में हाथ से निकल सकता है, मॉस्को में अलार्म बच गया। रटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक रूस ने भारत को यूराल क्रूड पर करीब $10 प्रति बैरल की छूट ऑफर कर दी। यह डिस्काउंट पिछले साल से 3 से $5 ज्यादा है। साल 2022 के बाद पहली बार इतनी बड़ी छूट भारतीय बंदरगाहों पर दी जा रही है। सीधे शब्दों में कहे तो रूस घबरा गया। अब रूस की हालत समझना जरूरी है। यूरोप पहले ही हाथ से निकल चुका है। अमेरिका सीधे दुश्मन बन बैठा है। प्रतिबंधों से डॉलर कमाने के रास्ते बंद है। भारत जैसा बड़ा ग्राहक अगर चला गया तो रूसी तेल के लिए बाजार ही नहीं बचेगा।
इसलिए रूस अब कह रहा है लो सस्ता तेल बस हमारे साथ बने रहो। यहीं से बड़ा ट्विस्ट आया। भारत अब वो देश नहीं जो सिर्फ सस्ते तेल के पीछे भागे। भारत जानता है आज सस्ता तेल मिलेगा। कल उसी सप्लायर की मजबूरी बढ़ेगी और परसों वही देश दबाव बनाएगा। इसलिए भारत खेल खेल रहा है। सेफ गेम का भारत की यह रणनीति वाशिंगटन में भी नोटिस की गई। अमेरिकी ट्रेजरी सेक्रेटरी स्कॉट बेसेंट ने संकेत दिए कि भारत पर लगाया गया 25% अतिरिक्त टेरिफ हटाया जा सकता है क्योंकि भारत ने रूसी तेल के आयात में भारी कटौती की है। यानी भारत ने बिना बोले दोनों तरफ संतुलन बना लिया है।