भाजपा ने फेक नैरेटिव पर किया प्रहार:गाजियाबाद प्रशिक्षण वर्ग में कार्यकर्ताओं को मिला 2027 विजय संकल्प संदेश
गाजियाबाद में भाजपा महानगर द्वारा आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के तहत दो दिवसीय जिला प्रशिक्षण वर्ग का समापन हुआ। यह कार्यक्रम मुरादनगर के आईटीएस कॉलेज में संपन्न हुआ। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि देश के खिलाफ लगातार 'फेक नैरेटिव' फैलाने की कोशिश की जाती है। उन्होंने बताया कि झूठी खबरों और भ्रामक प्रचार के जरिए लंबे समय से भारत की छवि खराब करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने जोर दिया कि भारत अब तेजी से आगे बढ़ रहा है और दुनिया में अपनी अलग पहचान बना चुका है। त्रिवेदी ने कहा कि भारत को कभी पिछड़ा और अवैज्ञानिक बताने की कोशिश की गई, जबकि भारतीय वैज्ञानिकों और प्रतिभाओं ने वैश्विक स्तर पर अपनी पहचान बनाई है। आज कई बड़ी वैश्विक कंपनियों में भारतीय मूल के लोग अहम जिम्मेदारियां संभाल रहे हैं। उन्होंने बताया कि वर्ष 2014 के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मजबूत छवि बनाई है। तकनीक, डिजिटल क्रांति, उत्पादन और अर्थव्यवस्था के क्षेत्र में भारत तेजी से प्रगति कर रहा है। प्रशिक्षण वर्ग में कार्यकर्ताओं को संगठन की कार्यशैली, अनुशासन, जनसंपर्क, डिजिटल संवाद और आगामी चुनावों की तैयारियों से जुड़े विषयों पर विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यकर्ताओं ने पार्टी की विचारधारा को मजबूती से जनता तक पहुंचाने का संकल्प लिया। इस कार्यक्रम में श्रीचंद शर्मा, अजीत पाल त्यागी, मयंक गोयल, संजीव शर्मा, एसपी सिंह, दिनेश गोयल और नरेंद्र कश्यप सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।