स्कॉर्पियो सवार चोरों ने शराब ठेके से उड़ाई नकदी, पेटियां:बागपत के सूजरा रोड पर शटर तोड़कर लाखों की चोरी, CCTV कैमरे में हुई कैद घटना

बागपत के सूजरा रोड स्थित एक शराब के ठेके पर देर रात लाखों रुपए की चोरी हो गई। बदमाशों ने ठेके का शटर तोड़कर शराब की पेटियां और नकदी चुरा ली। यह पूरी वारदात ठेके पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। सीसीटीवी फुटेज के अनुसार, देर रात एक स्कॉर्पियो कार में सवार तीन चोर ठेके के बाहर पहुंचे। उन्होंने आसानी से शटर तोड़ा और दुकान में घुस गए। चोरों ने वहां रखी शराब की पेटियां और नकदी तेजी से गाड़ी में भरी और कुछ ही मिनटों में वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। सुबह ठेका कर्मचारियों को चोरी का पता चला। ठेका मालिक ने बताया कि इस घटना से लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे अन्य सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके। कोतवाली प्रभारी बृजेश कुमार ने बताया कि मामले की जांच जारी है और जल्द ही आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। इस घटना के बाद स्थानीय व्यापारियों में भी नाराजगी देखी जा रही है।

May 24, 2026 - 20:45
 0