बॉर्डर की सुरक्षा और विकास पर होगी बैठक:भारत पाकिस्तान सीमा के इलाकों से लोग होंगे शामिल, रोडमैप तैयार किया जाएगा
जोधपुर में सीमा सुरक्षा और सीमावर्ती क्षेत्रों के विकास से जुड़े मुद्दों पर चर्चा के लिए सीमा जागरण मंच के तत्वावधान में दो दिवसीय वार्षिक बैठक का आयोजन 11 एवं 12 अप्रैल को किया जा रहा है। यह बैठक स्वामीनारायण मंदिर (अक्षर धाम) काली बेरी में आयोजित होगी, जिसमें भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा से जुड़े राज्यों के कार्यकर्ता भाग लेंगे। इस संबंध में सीमाजन कल्याण समिति राजस्थान के अध्यक्ष महेंद्र पाल सिंह भाटी ने बताया कि इस महत्वपूर्ण बैठक में गुजरात, राजस्थान, पंजाब, जम्मू और कश्मीर तथा दिल्ली प्रांत से जुड़े कार्यकर्ता शामिल होंगे। रोडमैप तैयार किया जाएगा उन्होंने बताया- बैठक का मुख्य उद्देश्य सीमा जागरण मंच द्वारा पिछले साल सीमा सुरक्षा और जनजागरण के क्षेत्र में किए गए कार्यों की समीक्षा करना है। इसके साथ ही आगामी साल के लिए कार्ययोजना (रोडमैप) तैयार की जाएगी, ताकि सीमावर्ती क्षेत्रों में सुरक्षा, सामाजिक समन्वय और राष्ट्रहित के कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाया जा सके। ये मुद्दे शामिल रहेंगे बैठक के दौरान सीमा सुरक्षा से जुड़े विभिन्न अहम विषयों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। इसमें सीमावर्ती क्षेत्रों में रहने वाले लोगों की समस्याएं, सीमा सुरक्षा में जन सामान्य की भूमिका, जनजागरण अभियान तथा राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े मुद्दे प्रमुख रूप से शामिल रहेंगे। इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयं संघ के अखिल भारतीय सह प्रचार प्रमुख प्रदीप ज जोशी और सीमा जागरण मंच के संयोजक मुरलीधर ज भिंडा विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करेंगे। आयोजकों के अनुसार यह बैठक सीमावर्ती क्षेत्रों में कार्य कर रहे कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय बढ़ाने, अनुभव साझा करने और भविष्य की रणनीति तय करने के लिए एक महत्वपूर्ण मंच साबित होगी।