फरीदाबाद में तेज स्पीड़ में अनियंत्रित हुई कार:खाई किनारे पेड़ पर गिरकर अटकी, क्रेन की मदद से उतारा गया

फरीदाबाद में तेज रफ्तार का एक और मामला सामने आया है। फरीदाबाद-गुरुग्राम सूरजकुंड रोड पर पाली के पास वीरवार देर रात एक तेज गति से आ रही कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई की तरफ जा गिरी। गनीमत रही कि कार खाई में गिरने से पहले एक पेड़ से टकरा गई, जिससे बड़ा हादसा टल गया। तेज स्पीड में होने के कारण कार पेड पर गिरक पेड़ पर अटक गई। पेड़ पर लटक गई कार मिली जानकारी के अनुसार कार की रफ्तार काफी तेज बताई जा रही है। देर रात अंधेरा होने के कारण चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा, जिसके चलते कार सड़क से नीचे उतरकर पेड़ से जा टकराई। यदि कार पेड़ से नहीं टकराती तो सीधे खाई में गिर सकती थी, जिससे गंभीर हादसा हो सकता था और चालक की जान को भी खतरा हो सकता था। कार का अगला हिस्सा हुआ क्षतिग्रस्त टक्कर के बाद कार झाड़ियों और पेड़ के बीच फंस गई। हादसे में कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया, हालांकि राहत की बात यह रही कि चालक पूरी तरह सुरक्षित बताया जा रहा है। क्रेन की मदद से कार को उतारा घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और हालात का जायजा लिया। पुलिस ने क्रेन की मदद से कार को वहां से हटवाया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि हादसा होने के पीछे का कारण क्या था। पुलिस ने वाहन चालकों से रात के समय सावधानी से वाहन चलाने और तेज रफ्तार से बचने की अपील की है। थाना सुरजकूंड इंचार्ज पह्लाद ने बताया कि कार में दो लोग सवार थे। अभी तक पुलिस को किसी प्रकार की कोई शिकायत नही मिली है।

Mar 13, 2026 - 10:22
 0