फरीदाबाद पुलिस ने दबोचा कुख्यात बदमाश:सुनसान जगह पर चाकू के बल पर की लूटपाट; 8 अन्य वारदातों का खुलासा

फरीदाबाद में लूट और स्नैचिंग की वारदातों को अंजाम देने वाला एक शातिर बदमाश आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ गया। आरोपी अपने साथियों के साथ मिलकर पहले लूट की योजना बनाता था और फिर सुनसान जगहों पर आने-जाने वाले लोगों पर नजर रखता था। मौका मिलते ही वह चाकू की नोंक पर उनसे चेन या अन्य कीमती सामान लूट लेता था और वारदात के बाद मोटरसाइकिल पर सवार होकर फरार हो जाता था। क्राइम ब्रांच सेक्टर-48 की टीम ने 2 मई को आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान साजिद कुरैसी (30) निवासी गांव नीम, जिला मथुरा (उत्तर प्रदेश) हाल निवासी जयपुर (राजस्थान) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल किया गया चाकू और मोटरसाइकिल बरामद की है। ग्रीनफील्ड कॉलोनी में चाकू की नोंक पर लूट पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह के अनुसार, आरोपी ने अपने एक साथी के साथ मिलकर 10 अप्रैल की रात थाना सूरजकुंड क्षेत्र के अंतर्गत ग्रीनफील्ड कॉलोनी के गेट नंबर-16 के पास चाकू के बल पर लूट की वारदात को अंजाम दिया था। आरोपी और उसका साथी मोटरसाइकिल पर सवार होकर इलाके में घूम रहे थे और राहगीरों पर नजर रख रहे थे। उन्होंने एक व्यक्ति को निशाना बनाया और चाकू दिखाकर उससे करीब डेढ़ तोले सोने की चेन लूट ली। वारदात के बाद दोनों मौके से फरार हो गए थे। शिकायत पर मामला दर्ज, आरोपी गिरफ्तार इस संबंध में पीड़ित मेहुल चौधरी निवासी ग्रीनफील्ड कॉलोनी की शिकायत पर थाना सूरजकुंड में मामला दर्ज किया गया था। मामले की जांच करते हुए क्राइम ब्रांच सेक्टर-48 की टीम ने आरोपी साजिद कुरैसी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में कई वारदातों का खुलासा पूछताछ के दौरान आरोपी ने खुलासा किया कि वह अपने साथियों के साथ मिलकर पहले लूट और स्नैचिंग की वारदातों की योजना बनाता था। इसके बाद सुनसान जगहों या कॉलोनियों के आसपास घूमकर लोगों की गतिविधियों पर नजर रखता था और मौका मिलते ही वारदात को अंजाम देता था। आरोपी के खिलाफ दर्ज हैं कई मामले पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी जयपुर की एक सिगरेट बनाने वाली कंपनी में मार्केटिंग का काम करता है। उसके खिलाफ पहले से गुरुग्राम और राजस्थान में लूट और स्नैचिंग के करीब दस मामले दर्ज हैं। वह करीब एक साल पहले जयपुर में स्नेचिंग के एक मामले में जेल से बाहर आया था। आठ और वारदातों का खुलासा, पुलिस रिमांड पर भेजा गया पुलिस के अनुसार, आरोपी से फरीदाबाद में लूट और स्नैचिंग की अन्य आठ वारदातों का भी खुलासा हुआ है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है, ताकि उससे पूछताछ कर उसके अन्य साथियों और वारदातों के बारे में और जानकारी जुटाई जा सके।

May 3, 2026 - 18:51
 0