पूर्व BSF जवान शराब तस्करी में अरेस्ट:सहरसा में 140 लीटर विदेशी शराब बरामद, 'डॉ. फिक्सिट' डिब्बों में छिपाई; मामला दर्ज
सहरसा पुलिस ने रविवार को सदर थाना क्षेत्र स्थित बस स्टैंड परिसर में बड़ी कार्रवाई करते हुए विदेशी शराब बरामद की है। इस मामले में पुलिस ने सीमा सुरक्षा बल (BSF) के पूर्व जवान को अरेस्ट किया है। शराब की खेप को बेहद शातिर तरीके से वॉटरप्रूफिंग केमिकल ‘डॉ. फिक्सिट’ के नए डिब्बों में छिपाकर लाया गया था। देखें,मौके से आई तस्वीरें… नौकरी छोड़ने के बाद तस्करी के धंधे में उतरा गिरफ्तार आरोपी की पहचान सिमरी बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के सरडीहा पंचायत निवासी कुमार गौरव के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, गौरव पहले BSF में कार्यरत था, लेकिन नौकरी छोड़ने के बाद वह अवैध शराब तस्करी के धंधे में उतर गया। गुप्त सूचना के बाद पुलिस ने कार्रवाई की सदर थानाध्यक्ष अजय पासवान ने बताया कि बस स्टैंड इलाके में शराब की बड़ी खेप पहुंचने की गुप्त सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए एक विशेष टीम गठित की गई। टीम में सदर थाना के सब-इंस्पेक्टर धर्मपति झा, जितेंद्र ठाकुर तथा जिला आसूचना इकाई (DIU) के अधिकारी शामिल थे। डिब्बों की जांच के बाद शराब बरामद छापेमारी के दौरान पुलिस ने चिन्हित स्थान से ‘डॉ. फिक्सिट’ के कई डिब्बे बरामद किए। संदेह होने पर जब डिब्बों की जांच की गई तो उनके अंदर से कुल 140 लीटर विदेशी शराब बरामद हुई। बरामद शराब को जब्त कर लिया गया है। थानाध्यक्ष बोले-आरोपी का आपराधिक इतिहास थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी का आपराधिक इतिहास भी रहा है। वह पहले सौर बाजार थाना क्षेत्र में शराब तस्करी के मामले में गिरफ्तार होकर जेल जा चुका है। जेल से छूटने के बाद उसने फिर से शराब तस्करी का नेटवर्क सक्रिय कर लिया था। फिलहाल पुलिस इस पूरे नेटवर्क के बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकेज की जांच में जुटी है, ताकि शराब सप्लाई चेन से जुड़े अन्य लोगों की पहचान कर कार्रवाई की जा सके। आरोपी के खिलाफ उत्पाद अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
May 24, 2026 - 20:42
0

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.