हाईटेंशन तार की चपेट में मजदूर गंभीर रूप से झुलसा:झाझा स्टेशन पर फुट ओवरब्रिज रंगाई के दौरान हादसा, 80 प्रतिशत जला
जमुई जिले के झाझा रेलवे स्टेशन पर रविवार को एक हादसा हुआ। यहां पुराने फुट ओवरब्रिज की रंगाई कर रहा एक मजदूर हाईटेंशन तार की चपेट में आ गया, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। हादसे के बाद स्टेशन परिसर में अफरा-तफरी मच गई। घटना का एक लाइव वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि मजदूर ट्रेन के डिब्बे के ऊपर घायल अवस्था में पड़ा है और दर्द से कराह रहा है। नीचे मौजूद लोगों की मदद से दो युवकों ने सीढ़ी लगाकर उसे नीचे उतारा। घायल मजदूर की पहचान नीरज कुमार मालाकार के रूप में हुई है। घटना के तुरंत बाद उसे झाझा रेफरल अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जमुई सदर अस्पताल रेफर किया गया। वहां से भी हालत नाजुक होने के कारण चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए पटना भेज दिया। झाझा अस्पताल के डॉक्टर कुमार राज ने बताया कि लगभग एक लाख वोल्ट की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से मजदूर का करीब 80 प्रतिशत शरीर जल गया है। उसकी हालत बेहद गंभीर बनी हुई है। घटना को लेकर झाझा जीआरपी और आरपीएफ पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
May 24, 2026 - 20:42
0

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.