नूंह में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत:परिजनों का ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप; बोले- दहेज में मांगे ₹10 लाख

हरियाणा के नूंह जिले के मालब गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतका के भाई ताहिर हुसैन निवासी बीवां ने बताया कि उनकी दो बहनों की शादी वर्ष 2023 में मालब निवासी अंसार पुत्र नूरदीन और उसके छोटे भाई से हुई थी। ताहिर का आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष 10 लाख रुपए के अतिरिक्त दहेज की मांग कर रहा था। मांग पूरी न होने पर उनकी बहन शबनम को लगातार मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था। आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग परिजनों का दावा है कि शबनम की गला घोंटकर हत्या की गई है और इसे आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने बताया कि इसी विवाद के कारण उनकी दूसरी बेटी भी पिछले कई महीनों से अपने मायके में रह रही है। जानकारी के अनुसार, मृतका का करीब ढाई साल का एक बेटा है। घटना के बाद परिवार में शोक और आक्रोश का माहौल है। परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया शव घटना की सूचना मिलते ही थाना आकेड़ा पुलिस मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी बीरेन्द्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सीएचसी नूंह भिजवाया। मृतका के पिता हारून की शिकायत पर ससुराल पक्ष की दो महिलाओं सहित छह लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मामले की गहन जांच जारी है।

Jun 5, 2026 - 21:32
 0