नालंदा में 14 मार्च को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन:बिहारशरीफ में 12 और हिलसा में 9 बेंच का गठन; जिले में कुल 18 हजार मामले चिन्हित

नालंदा में आमजन को त्वरित और सुलभ न्याय दिलाने के उद्देश्य से आगामी 14 मार्च को वर्ष की पहली राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। सुलह योग्य विवादित मामलों का मौके पर ही निपटारा किया जाएगा। आयोजन को सफल बनाने के लिए बिहारशरीफ कोर्ट परिसर में 12 और हिलसा में 9 विशेष बेंचों का गठन किया गया है। जहां न्यायाधीश और पैनल अधिवक्ता मामलों की सुनवाई करेंगे। 18 हजार मामले चिन्हित, बैंकिंग क्षेत्र की प्रधानता प्राधिकार के सचिव राजेश कुमार गौरव ने बताया कि इस बार कुल 18,000 मामलों को चिन्हित किया गया है। इनमें सबसे अधिक संख्या बैंकिंग क्षेत्र से जुड़े विवादों की है, जिसके करीब 11,000 मामलों की सूची तैयार की गई है। इसके अलावा बिजली बिल, वैवाहिक विवाद और अन्य सुलहनीय आपराधिक मामलों का भी निपटारा होगा। अगर किसी पक्षकार को नोटिस नहीं मिला है, लेकिन दोनों पक्ष समझौते के लिए तैयार हैं, तो वे भी लोक अदालत में आकर अपने मामले का त्वरित निष्पादन करा सकते हैं। न्यायाधीशों और अधिवक्ताओं की टीम तैनात लोक अदालत के प्रत्येक बेंच में एक जज और एक पैनल अधिवक्ता को नियुक्त किया गया है। इन बेंचों में सेशन जज संजीव कुमार सिंह, रणविजय कुमार, रोहन रंजन, अभय सिंह, सूरज प्रकाश, शत्रुंजय कुशवाहा, अनुराग गौरव, रोहित कुमार वर्मा, राजा शाह, कुमारी सुलोचना, सनी गौरव और आकांक्षा आनंद सुनवाई करेंगे। उनके सहयोग के लिए शंभू कुमार, प्रमोद कुमार, रवि प्रकाश सहित कई वरिष्ठ अधिवक्ता मौजूद रहेंगे।

Mar 13, 2026 - 10:24
 0