नालंदा की घटना को लेकर प्रजापति समाज की बैठक:गैंगरेप की कोशिश के मामले में आरोपियों को फांसी की सजा देने की मांग, 12 अप्रैल को दोबारा होगी बैठक

गयाजी में बिहार कुम्हार प्रजापति समन्वय समिति की जिला शाखा ने गुरुवार को एक आपात बैठक आयोजित की। ये बैठक प्रजापति धर्मशाला, दांडी बाग में हुई, जिसकी अध्यक्षता अध्यक्ष कृष्ण कुमार अजय ने की। बैठक का मुख्य उद्देश्य नालंदा जिले के नूरसराय प्रखंड के अजयपुर गांव में प्रजापति समाज की एक महिला के साथ कथित सामूहिक दुष्कर्म की कोशिश वाली घटना पर चर्चा करना और भविष्य की रणनीति तय करना था। बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने इस घटना की कड़ी निंदा की। वक्ताओं ने कहा कि ऐसी घटनाएं समाज में भय और असुरक्षा का माहौल पैदा करती हैं। समिति के सदस्यों ने प्रशासन से दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। आरोपियों के खिलाफ स्पीडी ट्रायल चलाने की मांग समिति ने सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया कि घटना में शामिल सभी आरोपियों के खिलाफ स्पीडी ट्रायल चलाया जाए। उन्होंने दोषियों को तत्काल कठोरतम दंड, विशेष रूप से फांसी की सजा देने की मांग की। सदस्यों ने जोर दिया कि अपराधियों को सख्त सजा मिलने तक ऐसी घटनाओं पर रोक लगाना मुश्किल होगा। समिति ने जनस्तर पर भी इस मुद्दे को उठाने और आवश्यकता पड़ने पर आंदोलनात्मक कदम उठाने का निर्णय लिया। कहा- 12 अप्रैल को दोबारा बैठक करेंगे, आगे की रणनीति तय होगी इसी क्रम में, आगामी 12 अप्रैल 2026 को गया जिला कार्यकारिणी की एक विशेष बैठक बुलाई जाएगी। इस बैठक में घटना की विस्तृत समीक्षा कर आगे की रणनीति और कार्रवाई तय की जाएगी। बैठक में जिला सचिव विनोद कुमार, संरक्षक द्वारका प्रजापति, पूर्व अध्यक्ष नंदलाल प्रजापति, जिला उपाध्यक्ष बाल अमृत प्रसाद, और कोषाध्यक्ष मोहन प्रजापति सहित कई प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित थे। ज्ञान दत्त प्रजापति, विष्णु कुमार, बिजेंद्र कुमार, प्रभाकर, राजदेव पंडित, विनोद कुमार पंडित, राजेंद्र पंडित, एस.के. सुमन, रामविलास पंडित, रविंद्र प्रजापति और नागेश्वर प्रजापति जैसे अन्य गणमान्य सदस्यों ने भी इसमें भाग लिया।

Apr 9, 2026 - 18:21
 0