नशे की ओवरडोज से झज्जर के व्यक्ति की मौत:रोहतक के होटल में मिला शव, सुखा नशा करने से रूकी सांस
रोहतक के नए बस स्टैंड के पीछे ब्लैक डायमंड होटल में एक व्यक्ति का शव पड़ा मिला। सूचना पाकर बस स्टैंड चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। पुलिस ने मौके पर एफएसएल एक्सपर्ट को बुलाया। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। मृतक की पहचान करीब 40 वर्षीय राजेश निवासी गांव खुड्डन जिला झज्जर के रूप में हुई, जो अपने दोस्त सुशांत व धर्मेंद्र के साथ रात को होटल में आया था। रात को तीनों दोस्त एक ही कमरे में रूके हुए थे, जिन्होंने सुखा नशा किया। सुखे नशे की ओवरडोज के कारण राजेश की मौत हो गई, जिसका पता सुबह करीब 11 बजे लगा। सूचना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। नशे के आदी है तीनों दोस्त मृतक राजेश व उसके दोस्त सुशांत और धर्मेंद्र नशा करने के आदी है। आदतन तीनों दोस्त रात को झज्जर से रोहतक के होटल में आकर रूके और नशा किया। नशे की ओवरडोज होने के कारण राजेश की मौत हुई, जबकि उसके दोस्तों सुशांत व धर्मेंद्र की हालत ठीक थी। पुलिस ने मृतक के दोस्तों से भी पूछताछ की। पुलिस मामले में कर रही जांच बस स्टैंड चौकी इंचार्ज एएसआई अशोक कुमार ने बताया कि एक व्यक्ति की मौत होटल में होने की सूचना मिली थी। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। प्राथमिक जांच में मृतक की मौत नशे की ओवरडोज के कारण होना पाया गया।



