दुकान के कर्मी की हत्या,आरोपी को फांसी देने की मांग:दरभंगा में पांच घंटे तक गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम; एक आरोपी गिरफ्तार
दरभंगा के केवटी थाना क्षेत्र के छतवन गांव में 21 साल के मो. रेहान की हत्या के बाद बुधवार को ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित लोगों ने मृतक का शव गांधी चौक पर रखकर करीब पांच घंटे तक प्रदर्शन किया और हत्या के आरोपियों को फांसी देने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान पुलिस-प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी हुई और रैयाम–तारसराय मुरिया मुख्य मार्ग पर यातायात बाधित रहा। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए केवटी,रैयाम,मब्बी,सिमरी, भालपट्टी सहित कई थानों की पुलिस मौके पर बुलाई गई। सिटी एसपी अशोक चौधरी, सदर एसडीपीओ शुभेंद्र कुमार सुमन समेत कई अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और लोगों को समझाने का प्रयास किया। डॉग स्क्वायड और एफएसएल टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए और नमूने इकट्ठे किए। अधिकारियों के काफी समझाने-बुझाने के बाद ग्रामीणों ने शव हटाया, जिसके बाद अंतिम संस्कार के लिए शव भेजा गया। एहतियातन गांव में भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है। मां बोलीं- बेटे के बदले जान चाहिए मृतक मो. रेहान की मां शबाना खातून ने मीडिया से बातचीत में कहा कि उनके जवान बेटे की बेरहमी से हत्या कर दी गई। उन्होंने आरोपियों के लिए कड़ी से कड़ी सजा की मांग करते हुए कहा कि उन्हें न्याय चाहिए। शबाना खातून ने बताया कि उनके बेटे की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी और न ही दुकान मालिक से किसी प्रकार का विवाद था। अपराधियों ने गोदाम में घुसकर उनके बेटे की हत्या की। उन्होंने कहा कि पुलिस ने गांव के दो लोगों को हिरासत में लिया है और यदि वे दोषी हैं तो उन्हें फांसी की सजा मिलनी चाहिए। बेटे को खोने के गम में उन्होंने कहा कि उसके बिना परिवार का जीवन उजड़ गया है। पिता ने बताई वारदात की पूरी कहानी मृतक के पिता मो. अशरफ अली ने बताया कि मंगलवार रात दुकान बंद होने के बाद उनका बेटा पप्पू हार्डवेयर के मालिक के छोटे भाई के साथ गोदाम पर दिनभर की बिक्री की राशि पहुंचाने गया था। उनके अनुसार, जैसे ही गोदाम का गेट खुला, पहले से घात लगाए अपराधियों ने हमला कर दिया। हमलावरों का पहला निशाना मालिक का छोटा भाई था, लेकिन वह किसी तरह जान बचाकर वहां से निकल गया। इस दौरान अपराधी रुपये से भरा बैग लेकर भागने लगे। अशरफ अली के अनुसार, तभी रेहान ने कहा कि वह हमलावरों को पहचान गया है। इसके बाद अपराधियों ने उस पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही गंभीर हालत हो गई और बाद में उसकी मौत हो गई। उन्होंने कहा कि घटना के प्रत्यक्षदर्शी पप्पू हार्डवेयर के मालिक के छोटे भाई ने भी पुलिस को यही बयान दिया है। एसडीपीओ बोले- एक नामजद आरोपी गिरफ्तार सदर एसडीपीओ शुभेंद्र कुमार सुमन ने बताया कि मामले में लिखित प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने एक नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है और शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। अब जानिए क्या है पूरा मामला… मंगलवार देर रात केवटी थाना क्षेत्र के छतवन गांव में 21 साल के मो. रेहान की चाकू गोदकर हत्या कर दी गई थी। रेहान पिछले करीब पांच साल से छतवन चौक स्थित पप्पू हार्डवेयर में कर्मचारी के रूप में कार्यरत था और दुकान की नकदी जमा कराने की जिम्मेदारी उसी के पास थी। बताया गया कि दुकान बंद होने के बाद वह करीब ढाई लाख रुपये से भरा बैग लेकर मालिक के घर जा रहा था। जैसे ही वह मालिक के घर के पास पहुंचा, पहले से घात लगाए बदमाशों ने उस पर चाकू से हमला कर दिया और रुपये से भरा बैग लूटकर फरार हो गए। गंभीर रूप से घायल रेहान को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इलाके में दहशत, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल ग्रामीणों का कहना है कि चार दिन पहले भी छतवन बाजार में एक बड़ी डकैती की घटना हुई थी, लेकिन अब तक अपराधियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। लगातार हो रही हत्या, लूट और डकैती की घटनाओं से लोगों में भय का माहौल है। ग्रामीणों ने पुलिस गश्त बढ़ाने, अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी और व्यापारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और गांव में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। अधिकारियों का कहना है कि वैज्ञानिक सबूतों और तकनीकी जांच के आधार पर जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।