तमिलनाडु में TVK सरकार, विजय को राज्यपाल ने दिया सरकार बनाने का न्योता

तमिलगा वेट्री कजगम (TVK) प्रमुख थलापति विजय तमिलनाडु के अगले मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं। राज्यपाल ने उन्हें सरकार बनाने का न्योता दे दिया है। कल यानी शनिवार को विजय मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। विजय ने राज्यपाल से तीसरी बार मुलाकात कर सरकार बनाने ...

May 8, 2026 - 21:05
 0
तमिलनाडु में TVK सरकार, विजय को राज्यपाल ने दिया सरकार बनाने का न्योता

vijay tamilnadu तमिलगा वेट्री कजगम (TVK) प्रमुख थलापति विजय तमिलनाडु के अगले मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं। राज्यपाल ने उन्हें सरकार बनाने का न्योता दे दिया है। कल यानी शनिवार को विजय मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। विजय ने राज्यपाल से तीसरी बार मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश किया। 

ALSO READ: itel zeno 200 : iPhone जैसा लुक और 120Hz डिस्प्ले, लॉन्च हुआ सस्ता स्मार्टफोन

इससे पूर्व भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीआई) और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) (सीपीएम) ने तमिलनाडु में सरकार के गठन के लिए टीवीके का समर्थन किया था। टीडीपी को सीपीआई-सीपीएम और कांग्रेस के समर्थन दिए जाने के बाद सरकार बनाने के लिए 116 विधायकों का समर्थन मिल गया है।

ALSO READ: Suvendu Adhikari : कांग्रेस के पार्षद से TMC में मंत्री और अब BJP से बंगाल के मुख्यमंत्री बने शुभेंदु अधिकारी

234 सीटों वाली तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में टीडीपी ने 108 सीटें जीती हैं चूंकि विजय, जिन्होंने दो सीटें जीती हैं, उनको एक सीट से इस्तीफा देना होगा, इसलिए टीडीपी की संख्या 107 रह जाएगी। उस समय सदन की संख्या घटकर 233 हो जाएगी, इसलिए बहुमत के लिए 117 सदस्यों के समर्थन की आवश्यकता होगी।

 

इससे पहले विजय और राज्यपाल आरवी अर्लेकर की मुलाकात बुधवार और गुरुवार को भी हुई थी। हालांकि दोनों बार राज्यपाल ने विजय के सरकार बनाने के दावे को खारिज कर दिया था। उनका कहना था कि टीवीके प्रमुख के पास सदन में पर्याप्त समर्थन नहीं है। Edited by : Sudhir Sharma